28 C
Lucknow
August 28, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

फर्जी आंकड़े बाजी : एडीओ पंचायत की रिपोर्ट पर उपनिदेशक असंतुष्ट …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। पंचायतराज विभाग फर्जी आंकड़े बाजी की जा रही है। जिसकी अधिकारी ही पोल खोल रहे हैं। इससे अफरा-तफरी की स्थिति है।

दरअसल ग्राम पंचायतों में कार्यालय संचालन व सामुदायिक शौचालयों को क्रियाशील करने को लेकर एडीओ पंचायत द्वारा भेजी जा रही रिपोर्ट पर उपनिदेशक ने सवाल खड़े किए हैं, कहा कि मंडल की आधे से ज्यादा ग्राम पंचायतों का उनके द्वारा निरीक्षण किया जा चुका है। लिहाजा मंडलायुक्त को जो भी रिपोर्ट भेजी जाए धरातल में वास्तविकता के आधार पर प्रस्तुत करें।


चित्रकूटधाम मंडल की सभी ग्राम पंचायतों में कार्यालय संचालित कराए जाने हैं। जिसमें प्रधान, सचिव, लेखपाल सहित ग्राम स्तर के संबंधित कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है। ताकि ग्रामीणों को गांव में ही सरकार की ज्यादातर योजनाओं व कार्यक्रमों का लाभ मिल सके। इसी तरह सभी ग्राम पंचायतों में स्वच्छता को लेकर सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कराया गया है। इनके संचालन को लेकर एडीओ पंचायत स्तर से रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है। इस पर चित्रकूटधाम मंडल के उपनिदेशक पंचायत दिनेश सिंह ने मंडल के चारो जिला पंचायतराज अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि एडीओ पंचायत द्वारा मंडलायुक्त को भेजी जा रही रिपोर्ट धरातलीय सूचना के आधार पर हो।

उपनिदेशक ने कहा कि उन्होंने मंडल की करीब छह सौ ग्राम पंचायतों का निरीक्षण कर लिया है। वहां की स्थिति से वाकिफ भी हैं। लिहाजा रिपोर्ट कहीं भी गड़बड़ मिली तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई होगी। जिला पंचायतराज अधिकारी, डीसी व डीपीएम के द्वारा सामुदायिक शौचालय व कार्यालयों का निरीक्षण करा लें। या वीडियो कालिग के जरिए वस्तुस्थिति को जान लें। इसकी क्रास चेकिग रिपोर्ट उपनिदेशक कार्यालय को भेजें। ताकि सही स्थिति का आकलन किया जा सके। साथ ही मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप कार्य को पूरा कराया जा सके। लापरवाही करने वाले सचिवों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ) 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

महंगाई डायन खाये जात है, जनता परेशान : विशंभर यादव …

City News Uttar Pradesh

होलिका दहन का सा नजारा : धुएं का आंसू रुला रहा है बच्चों का पकवान

City News Uttar Pradesh

बांदा में फिर फूटा कोरोना बम : 47 केस मिले पाजिटिव

City News Uttar Pradesh

योगी की नाराजगी पर शासन नें पलटा तुगलकी फरमान : छाई खुशी अब होगा राधे -राधे

City News Uttar Pradesh

बिकरू कांड में शहीद सीओ की “संपत्ति” पर विवाद : पत्नी की बांदा पुलिस से “न्याय” की गुहार

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश नें प्रचार के अंतिम क्षण तक जन संपर्क की झोंकी ताकत

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़