- विनोद मिश्रा
बांदा। अपनों पर बेगाने हो जानें से जान का खतरा। जी हाँ खबर तो यही बोलती है। दरवाजे पर लगी घंटी बजने की आवाज सुनकर दरवाजा खोलने पहुंची पुलिस कांस्टेबल की मां पर बदमाशों ने फायर कर दिया। वह बाल-बाल बचीं। उन्होंने जेठ-जेठानी पर घटना को अंजाम दिलाने का आरोप लगाया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के अतर्रा चुंगी चौकी निवासी अभिषेक दीक्षित जालौन में हेड कांस्टेबल हैं। उनका परिवार यहां बांदा में रहता है।

अभिषेक की मां शिवकांती दीक्षित ने बताया कि सोमवार देर रात डोर बेल बजी। इस पर वह दरवाजा खोलने पहुंचीं। गेट खोलते ही चार बदमाश दिखे। उनमें से एक ने कहा गोली मार और दूसरे बदमाश ने मेरे ऊपर फायर कर दिया। खतरे का अंदेशा होते ही मैं घर के अंदर भागी, जिसमें बाल-बाल बच गई।

उन्होंने अपने ही जेठ-जेठानी पर घटना कराने का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी अपने बेटे को दी। अभिषेक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर मौके से 315 बोर कारतूस का खोखा बरामद किया है। वहीं पूछताछ के लिए एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। शहर कोतवाल रोहित शर्मा ने बताया कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
