28 C
Lucknow
August 26, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

हाय दईया : स्वच्छ भारत मिशन की हो रही लइया- करैया ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। स्वच्छ भारत मिशन जिले में लापरवाही औऱ भ्रष्टचार की शिकार है। जिले की सभी तहसीलों में कमोबेश यही स्थिति है जैसा कि हम नरैनी तहसील के बिल्हरका गांव की पेश कर रहे हैं।कहने को तो स्वच्छ भारत मिशन के तहत घर-घर शौचालय बनवाए गए हैं, ताकि कोई भी व्यक्ति शौच के लिए बाहर न जाए। लेकिन मौके की स्थिति देखी जाए अधिकांश शौचालयों में कबाड़ रखा है। भूसा कंडा व लकड़ी यहां भरे हैं। गांव के लोग आज भी शौच के लिए बाहर जाने को मजबूर हैं।


नरैनी विकास खण्ड के ग्राम पंचायत बिल्हरका के मजरा बोड़ापुरवा, विदुवा पुरवा, रानीपुर, भावरपुर में करीब ड़ेढ़ सैकड़ा शौचालयों का निर्माण किया गया था। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधान, सचिव व ठेकेदार की मिलीभगत से लाखों रुपये का घोटाला निर्माण में हुआ है।


बिल्हरका के मजरो में बने करीब 40 शौचालय में भूसा, कंडा लकड़ी आदि सामग्री भरी है। ग्रामीणों ने बताया कि तत्कालीन ग्राम प्रधान ने यह कहा था की तीनों तरफ की दीवारें बना लो और सीट बैठा कर दरवाजा लगा लो। ग्राम पंचायत द्वारा शौचालय निर्माण के लिए मात्र एक हजार रुपये की धनराशि दी गई है। जिस कारण यह शैचालय आज तक पूर्ण नहीं हो पाए। दुकानदारों से सीमेंट, ईंटा उधार लेकर आधा -अधूरा निर्माण हो सका है।


जिससे इनका सही से इस्तेमाल नहीं हो रहा है। ग्राम पंचायत बिलहरका के मजरा बोडा पुरवा, राजा, रामबाबू ,बहोरी, मुन्ना, लल्लू, संतू, लीला, प्रताप, लक्ष्मी, कामता, राजकुमार, सिद्धू ,शिवपाल ,विजय, रामकुमार, हल्के, भूपत, बरेदी, कल्लू, देवा, किशोरा आदि ने बताया की शौचालय का पैसा नहीं मिला है। जो कुछ बना है वह तत्कालीन प्रधान सचिव व एक बांदा के ठेकेदार ने सहयोग किया। उनके द्वारा एक-एक हजार रुपये मिले जिससे इतना कार्य करवाया है। खंड विकास अधिकारी मनोज कुमार सिंह का कहना है कि संयुक्त टीम का गठन करके जांच करवाई जाएगी। जांच में जो दोषी पाया जाएगा उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम अनुराग का फूटा गुस्सा : वरासत दर्ज न करने पर सहायक चकबंदी अधिकारी का रोका वेतन

City News Uttar Pradesh

विवाहिता को फेसबुक फ्रेंड बनाना महंगा पड़ा, इज्जत औऱ लाखों की नकदी जेवरात गंवाए

City News Uttar Pradesh

बालिका श्री योजना के एनएससी बांड जांच के आदेश ठंड़े बस्ते में: डीएम नें दिये थे आदेश

City News Uttar Pradesh

शराब के नशे में उठाया खौफनाक कदम: तीन बच्चों के सिर से उठा ‘पिता’ का साया !

बांदा जिले में खसरा खिसियाया : और मिले 9 मरीज, बाईस तक पहुंची संख्या

City News Uttar Pradesh

Banda- बालू की ढुलान में रेलवे कूदा, करेगा कमाई, ट्रकों की आफत आई !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़