City News Uttar Pradesh
बदौसा ब्लॉक का "सपना" कब होगा साकार: प्रसाशनिक सुस्ती से ग्रामीण नें दिया ज्ञापन
उत्तर प्रदेश

बदौसा ब्लॉक का “सपना” कब होगा साकार: प्रसाशनिक सुस्ती से ग्रामीण नें दिया ज्ञापन

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। प्रदेश सरकार द्वारा बदौसा ग्राम पंचायत को ब्लॉक बनाए जाने की घोषणा को एक वर्ष पूरा हो गया, लेकिन अब तक इसके लिए भूमि चयन नहीं किया जा सका। इस देरी से नाराज ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। जल्द से जल्द ब्लॉक कार्यालय के निर्माण की मांग की।

बदौसा ब्लॉक का "सपना" कब होगा साकार: प्रसाशनिक सुस्ती से ग्रामीण नें दिया ज्ञापन

मुख्यमंत्री द्वारा बदौसा को नया ब्लॉक बनाए जाने की घोषणा के बाद प्रशासन ने कई गांवों को मिलाकर प्रस्ताव तैयार किया और शासन को भेजा। लेकिन अब तक इस प्रस्ताव पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई। न ही ब्लॉक भवन के लिए जमीन चिन्हित की गई है, जिससे क्षेत्र के लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्राम प्रधानों व क्षेत्रीय नागरिकों का कहना है कि ब्लॉक निर्माण की प्रक्रिया में हो रही देरी से स्थानीय विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

बदौसा ब्लॉक का "सपना" कब होगा साकार: प्रसाशनिक सुस्ती से ग्रामीण नें दिया ज्ञापन

ग्रामीणों को छोटे-छोटे सरकारी कार्यों के लिए दूरस्थ ब्लॉकों का चक्कर काटना पड़ता है, जिससे उनका समय और पैसा दोनों बर्बाद हो रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही ब्लॉक निर्माण की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई तो वे उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। ज्ञापन देने पहुंचे ग्रामीणों से अधिकारियों ने मुलाकात की और जल्द ही भूमि चिन्हित कर ब्लॉक निर्माण की प्रक्रिया शुरू करने का आश्वासन दिया। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि प्रस्ताव शासन के विचाराधीन है और जैसे ही स्वीकृति मिलेगी, भूमि चयन कर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मेरे साथ दुष्कर्म हुआ…अश्लील वीडियो बनाया गया, इसलिए मरना चाहती हूं… सुसाइड नोट लिख नाबालिक युवती ने लगाई फांसी

City News Uttar Pradesh

ज्वैलरी की दूकान में लूट के प्रयास करने वाला तीसरा अभियुक्त भी हुआ गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

बालू खदान सादी मदनपुर: आजम खां के दोस्त अंसार द्वारा अवैध खनन का तांडव, योगी को चुनौती ?

City News Uttar Pradesh

जलशक्ति मंत्री रामकेश नें कहा: कल्याणकारी योजनाओं से जगमगा रहा है प्रदेश एवं देश

City News Uttar Pradesh

राशन कार्ड धारकों की बल्ले बल्ले : ई पाश मशीनों को जल्द मिलेगा 5-जी नेटवर्क

City News Uttar Pradesh

पौध रोपण में खेला के लिये पिच हो गई तैयार ? हरीतिमा के आंकड़े फिर खिल-खिलायेंगें !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़