28 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : बांदा में लाशों का ढेर ! स्वास्थ व्यवस्था फेल, कोरोना से दस और मौतें ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा । चित्रकूटधाम मंडल में कोरोना संक्रमण से प्रतिदिन मौतों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। बांदा में बुधवार को कोरोना संक्रमित सात और लोगों की मौत हो गई, जिससे जिले में अब मरने वालों की संख्या 67 पहुंच गई है। मौजूदा समय में 1037 मरीज कोरोना से जूझ रहे हैं। उधर, चित्रकूट जिले में भी कोरोना संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है। यहां बुधवार को 187 कोरोना पॉजिटिव केस मिलने से हड़कंप मच गया। चित्रकूट में कोरोना ने तीसरे दिन शतक लगाया है।

Banda : बांदा में लाशों का ढेर ! स्वास्थ व्यवस्था फेल, कोरोना से दस और मौतें ! 2
बांदा के सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा ने बताया कि बुधवार को जिले में दसऔर कोरोना मरीजों की मौत हो गई। बांदा में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 1037 हो गई है। अब तक 4604 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। सबसे ज्यादा संक्रमित मरीज मेडिकल कॉलेज में 16, स्वराज कालोनी में सात, इंदिरा नगर में छह, डीएम कालोनी व कटरा में चार-चार, छोटी बाजार, बलखंडी नाका, जंगल दफ्तर में तीन-तीन हैं। अतर्रा में 13, महुआ व बबेरू में 9-9 मरीज हैं। संक्रमित मरीजों में पुरुष 100 व 51 महिलाएं शामिल हैं।


उधर, चित्रकूट जिले में बुधवार को कोरोना संक्रमित 187 मिले है। यह संख्या इस साल की सर्वाधिक है, जबकि कोरोना से मृतकों की संख्या 22 पहुंच गई है। थोड़ा राहत की बात ये है कि पहले से पॉजिटिव मरीजों में 84 स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। अब एक्टिव केस 1228 हैं। इस बाबत प्रभारी सीएमओ डा. इम्तियाज अहमद ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के रिकार्ड में अभी तक जिले में 22 लोगों की मौत हुई है। मंगलवार को यह संख्या 20 थी। बताया कि बांदा में दो मृतकों की संख्या इसमें जोड़ी गई है। बुधवार को 1455 लोगों की जांच में 187 पॉजिटिव मिले हैं। कुल मरीजों की संख्या 3875 हो गई है।


होम क्वारंटीन मरीजों की मॉनिटरिंग के लिए रैपिड रिस्पांस टीम को जिम्मेदारी सौंपी गई है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, जनपद में 934 मरीज होम क्वारंटीन हैं। संक्रमित मरीजों को पूरी तरह से सतर्कता बरतनी चाहिए। छोटी सी लापरवाही भी भारी पड़ सकती है। सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा ने कहा कि संक्रमित मरीज को होम क्वारंटीन में परिवार के सदस्यों से अलग रहना चाहिए। परिजनों को अपना कोविड टेस्ट जरूर कराना चाहिए। संक्रमित मरीज को सांस लेने में दिक्कत है तो उसे तुरंत कोविड-19 मेडिकल हेल्पलाइन की मदद लेनी चाहिए। इसके अलावा शरीर का कोई अंग काम न कर रहा हो या कमजोरी हो, छाती में दर्द हो या फिर चेहरे पर नीले रंग के चकत्ते पड़ने लगे तो डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें। सीएमओ डा. एनडी शर्मा ने बताया कि 60 साल से ज्यादा उम्र के बुजुग्र रोगियों के साथ-साथ उच्च रक्तचाप, मधुमेह, हृदय रोगियों, गुर्दे की बीमारी से पीड़ित लोगों डॉक्टर की सहमति के बाद ही होम आइसोलेट करना चाहिए। होम क्वारंटीन मरीजों को पल्स ऑक्सीमीटर और थर्मामीटर खरीदना पड़ता है। इसके अलावा सभी दवाइयां रैपिड रेस्पांस टीम उपलब्ध कराती है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी : भाजपा विधायक दल की 24 मार्च को बैठक, योगी आदित्यनाथ को औपचारिक रूप से चुना जाएगा विधायक दल का नेता

बांदा : गायों को दफनाने के मामले में एसडीएम भी निलंबित

City News Uttar Pradesh

पुलिस की सफलता: बीस मोबाइल किए बरामद, मुस्कान अभियान में मिली बड़ी जीत

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश निषाद अस्वस्थ : डाक्टरों नें दी बेड रेस्ट की सलाह

मुर्गी फार्म में लगी भीषण आग : जिंदा 17 हजार चूजे आग में भुने

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश नें बताया, बांदा चित्रकूट में सौर ऊर्जा का होगा विस्तार : 919.90 करोड़ मंजूर

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़