City News Uttar Pradesh
ग्राम पंचायत सचिव धर्मेंद्र सिंह भ्रष्टाचार के शिखर पर: अधिकारियों की क्यों मेहरबानी
उत्तर प्रदेश

ग्राम पंचायत सचिव धर्मेंद्र सिंह भ्रष्टाचार के शिखर पर: अधिकारियों की क्यों मेहरबानी

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले से चौंकाने वाली खबर प्रस्तुत है। एक ग्राम पंचायत सचिव पर यहां का ग्राम विकास विभाग मेहरबान हो उसे सात सात गांवों का हाकिम बना दिया है। इस कथित अनोखे नटवर लाल ग्राम पंचायत सचिव का नाम धर्मेंद्र सिंह है। आरोप है कि इसका भ्रष्टाचार अपनें आका की मिली भगत से “उच्च शिखर” पर है ? और विभागीय उच्च अधिकारियों की मेहरबानी बरस रही है !

ग्राम पंचायत सचिव धर्मेंद्र सिंह भ्रष्टाचार के शिखर पर: अधिकारियों की क्यों मेहरबानी
Gram Panchayat Secretary Dharmendra Singh at the pinnacle of corruption: Why the favor of officials

खबर के कथा पुराण का प्रथम भाग ब्लाक कमासिन की यह भीती ग्राम पंचायत हैं। यहां ग्राम पंचायत सचिव के रूप में धर्मेंद्र सिंह की तैनाती हैं। खंड विकास अधिकारी की यहां के ग्राम पंचायत सचिव पर इतनी ज्यादा मेहरबानी हैं कि उन्हें सात ग्राम पंचायतों का अतिरिक्त चार्ज दे रखा है। उदाहरण के रूप में भीती ग्राम पंचायत का विवरण यह है कि यहां प्रधान व सचिव धर्मेंद्र की मिली भगत से दर्जनों हैण्डपम्पों के रिपेयरिंग के नाम पर सरकारी हज़ारों रुपये निकाल बंदर बाट कर लिया गया ! सालों से हैंड पंपों के प्लेटफार्म नहीं बनें।

ग्राम पंचायत सचिव धर्मेंद्र सिंह भ्रष्टाचार के शिखर पर: अधिकारियों की क्यों मेहरबानी
Gram Panchayat Secretary Dharmendra Singh at the pinnacle of corruption: Why the favor of officials

आरोप है कि जनता को मूर्ख बना कर ख़ुद की तिजोरी भरने का काम जारी है। मनरेगा हो या अन्य निर्माण कार्य, भ्रष्टाचार की यहां अनोखी “धूँआ -धार” है। आलम यह है कि गर्मी के दस्तखत देते ही प्रधान व सचिव की काली कमाई का नया नया तरीक़ा सामने आने लगा है, “कार्य सिर्फ़ काग़ज़ों पर ही दिखा कर फ़र्ज़ी पेमेंट निकाल लूट” सी मचा दी गई है ! विकास के नाम पर सिर्फ़ दिखावा है। “सफ़ाई कर्मी” भी नहीं आते। “सामुदायिक शौचालय बन्द रहता” है। ग़रीवों की “योजनाएं सचिव के कथित भ्रष्टाचार से दम तोड़ रहीं है”।

ग्राम पंचायत सचिव धर्मेंद्र सिंह भ्रष्टाचार के शिखर पर: अधिकारियों की क्यों मेहरबानी
Gram Panchayat Secretary Dharmendra Singh at the pinnacle of corruption: Why the favor of officials

कमासिन ब्लाक के खंड विकास अधिकारी का दुस्साहस यह है कि ग्राम पंचायत भीटी के कथित भ्रष्ट सचिव धर्मेंद्र सिंह को ग्राम पंचायत, छिलोलर, कुम्हेढासानी, मवई, तिलोसा और भदांव का अतिरिक्त चार्ज भी दे रखा है। आलम यह है कि इन सभी ग्राम पंचायतों में विकास की योजनाएं कथित भ्रष्टाचार में दम तोड़ रहीं है !

ग्राम पंचायत सचिव धर्मेंद्र सिंह भ्रष्टाचार के शिखर पर: अधिकारियों की क्यों मेहरबानी
Gram Panchayat Secretary Dharmendra Singh at the pinnacle of corruption: Why the favor of officials

कमासिन ब्लाक के ग्राम भीती के सचिव धर्मेंद्र सिंह के पास आखिर मालदार बड़ी पंचायतों का अतिरिक्त कार्य भार क्यों ? इनके कार्यक्षेत्र में भ्रष्टाचार पेंगें भर रहा है और “उच्च प्रशानिक अधिकारी इस सचिव पर कृपा बरसा रहे हैं आखिर क्यों” ? यह “गंभीर जांच का विषय” हैं।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी के हाइवे अब चमकेंगे : चालीस हजार करोड़ से बनेंगी दो हजार नई सड़कें भी, गांवों पर फोकस

बांदा में बिजली विभाग के एक्सईएन, एसडीओ और जेई के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज

City News Uttar Pradesh

छात्रा से छेड़खानी व मारपीट के आरोप में एक युवक गिरफ्तार: दो फरार

City News Uttar Pradesh

Banda : दावा, श्वेतधारा के साथ बढ़ी हरियाली, पशु व मत्स्य पालन से मिला लाभ …

City News Uttar Pradesh

चक्रवाती तूफान से ‘तबाह’ हुए किसान : बोले- ‘रहम करो सरकार, बर्बाद हो गए हम’

City News Uttar Pradesh

चीखों से कांप उठा बबेरू: 80 मजदूरों से भरी बस खाई में गिरी, चालक नशे में था धुत

ब्रेकिंग न्यूज़