
- विनोद मिश्रा
बांदा। हथौड़ा के जामिया अरबिया मदरसे के मौलाना नजीब की कुंडली अब पुलिस खंगाल रही है। फर्जी रजिस्ट्री कांड में नाम उछलते ही साहब पर गैंगस्टर एक्ट की तलवार लटक गई है। ऊपर से ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ का डर अलग। चर्चा तो यहां तक है कि इस बार मामला ‘रफा-दफा’ नहीं होगा।
फिलहाल मौलाना नजीब फर्जी रजिस्ट्री के खेल में फंसे हैं। आरोप है कि जमीन के कागजों में हेरफेर का तार मदरसे तक जुड़ता है। पुलिस ने फाइल खोली तो पुराने किस्से भी बाहर आने लगे। अब अधिकारी बोल रहे हैं कि सबूत पक्के हुए तो गैंगस्टर लगेगा और संपत्ति पर बुलडोजर भी घूमेगा। ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ का शिकंजा भी तैयार है। मतलब, इस बार बचना अल्ला के करम पर है!
वैसे हथौड़ा का यह मदरसा विवादों का केंद्र रह चुका है। अंखियों के झरोखे से इसका इतिहास देखें तो 2018 में एन आईए की एंट्री यहां हुई थी। कश्मीर में पकड़े गए संदिग्ध की डायरी में नाम-मोबाइल नंबर मिला तो एनआईए सीधे हथौड़ा पहुंच गई। यहां कश्मीरी छात्रों से घंटों पूछताछ हुई। मदरसा तब पहली बार ‘राष्ट्रीय कुचर्चा’ में आया।
दरअसल यहां विदेशी पैसे और छात्र पढ़ने आते हैं। तालीम कम, सवाल ज्यादा? लेकिन हर बार मामला ऊपर-ऊपर से ‘मैनेज’ हो जाता था? वर्ष 2022 की एक जांच में मदरसा गैर मान्यता प्राप्त निकला। मतलब, कागज पर चल ही नहीं सकता। फिर भी चलता रहा। “रसूख ऊपर तक” था और “सब मामले अलविदा” हो गए। माफिया अतीक की मेहरबानियां भी यहां रही हैं। प्रामाणिक तौर पर आना जाना था।
इस बार पेंच फंसा है। फर्जी रजिस्ट्री का मामला सीधा जमीन से जुड़ा है। पुलिस कह रही है कि गैंगस्टर एक्ट लगते ही संपत्ति जब्त होगी। साथ ही ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ का मतलब समझ ही गए होंगे। एसपी पलाश बंसल कह रहे हैं “कानून अपना काम करेगा।” जनता कह रही है,“देखते हैं, इस बार कानून बड़ा या रसूख बड़ा।”
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
