City News Uttar Pradesh
दलजीत सिंह का मास्टरस्ट्रोक: तिंदवारी के दो गांवों में 29 लाख चमकेंगे मॉडर्न मैरिज हॉल
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

दलजीत सिंह का मास्टरस्ट्रोक: तिंदवारी के दो गांवों में 29 लाख चमकेंगे मॉडर्न मैरिज हॉल

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। तिंदवारी की सियासत में पूर्व विधायक दलजीत सिंह ने एक बार फिर अपनी ‘पकड़’ साबित कर दी है। उनके प्रयासों से तिंदवारी क्षेत्र के दो गांवों ‘अतरहट औऱ खप्टिहाकला’ को आधुनिक मैरिज हॉल की सौगात मिल गई है। शासन ने 29 लाख रुपए की लागत से दो मैरिज हॉल बनाने की स्वीकृति दे दी है।

पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें 'दीपावली' पर जिले वासियों को दी 'बधाई'भाजपा के वरिष्ठ नेता दलजीत सिंह ने बताया कि प्रत्येक मैरिज हॉल 14 लाख 50 हजार की लागत से बनेगा। निर्माण की जिम्मेदारी यूपी प्रोजेक्ट कॉर्पोरेशन लिमिटेड को दी गई है और छह माह में काम पूरा करने का टारगेट तय किया गया है। दलजीत सिंह ने कहा कि यह हॉल बनने के बाद गांव के लोगों को शादी-विवाह, तिलक और सामाजिक कार्यक्रमों के लिए टेंट-पंडाल के ‘भारी खर्च से छुटकारा’ मिल जाएगा। पूर्व विधायक नें कहा की अभी तक ग्रामीणों को हर आयोजन के लिए खुले मैदान का सहारा लेना पड़ता था या निजी भवन किराए पर लेने पड़ते थे। बारिश-आंधी में कार्यक्रम बिगड़ जाते थे और गरीब परिवार कर्ज लेकर टेंट बुक करते थे। अब मॉडर्न मैरिज हॉल में कम खर्च पर सुरक्षित और व्यवस्थित आयोजन हो सकेगा।

पूर्व विधायक दलजीत की 'नेत्र ज्योति' सेवा की फहर रही 'पताका' : आंखों 'चमक' !क्षेत्र में चर्चा है कि दलजीत सिंह भले ही पूर्व विधायक हों लेकिन विकास की पिच पर वे आज भी ‘नॉट आउट’ हैं। तिंदवारी के लोगों का कहना है कि नेता हो तो दलजीत सिंह जैसा जो बिना शोर-शराबे के गांव तक योजनाएं खींच लाता है। 29 लाख की यह सौगात सीधे गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों की जेब पर पड़ने वाला बोझ कम करेगी। छह महीने बाद जब इन हॉल में पहली शहनाई बजेगी, तो उसका श्रेय सीधे दलजीत सिंह के खाते में जाएगा।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें बताया, बुंदेलखंड में जल संकट का दूर होगा साया : कार्य में तेजी

City News Uttar Pradesh

गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेस का संकल्प: सत्य, अहिंसा व ‘जय जवान-जय किसान’ की गूंज

दिल दहलाने वाला हादसा : युवक को 50 मीटर तक घसीटता ले गया वाहन, हुई दर्दनाक मौत

City News Uttar Pradesh

विहिप ने फेंटे पत्ते : ऋतंभरा को विभाग एवं निधि बनी दुर्गावाहिनी जिला संयोजिका

City News Uttar Pradesh

बांदा में चुनावी रंग की होली : प्रियंका नें समझाया कैसे खिलेगा रंग …

Banda- पिता द्वारा पत्नी की हत्या से पुत्रों के सुनहरे भविष्य पर काली छाया !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़