City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : आयुक्त की सुनहरी पहल, गावों के मिनी सचिवालय होगें गुलजार …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। आयुक्त दिनेश कुमार सिंह गावों की समस्या गांव में ही निपटजाये इसके लिये गावों के मिनी सचिवालयों की व्यवस्था मजबूत करनें के लिये वह संकल्पित हैं। इसके चलते गांवों का नजाराके मिनी सचिवालय (पंचायत भवन) में ग्राम स्तरीय अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बीट पुलिसकर्मी भी निर्धारित दिनों में बैठेंगे। यह निर्देश मंडल के पुलिस महानिरीक्षक के. सत्यनारायणा ने दिए हैं। इसके लिए मंडलायुक्त ने अनुरोध किया था।


आयुक्त दिनेश कुमार सिंह ने मंडल के चारों जिलाधिकारियों को जारी किए पत्र में कहा कि ग्राम सचिवालयों में अन्य कर्मचारियों के बैठने की व्यवस्था और दिन तय कर दिए गए हैं, ताकि ग्रामीणों की समस्याओं का वहीं निस्तारण हो। आयुक्त ने बताया कि पुलिस महानिरीक्षक ने भी निर्देश दिए कि इन जन सेवा केंद्रों पर बीट के सिपाहियों के बैठने का दिन भी निर्धारित किया जाएगा। ग्राम सचिवालय में यह सिपाही भी अन्य कर्मचारियों के साथ बैठेंगे। इससे समस्याओं के निराकरण में और आसानी होगी।
आयुक्त ने कहा कि आईजी से अनुरोध किया गया कि सिपाहियों के बैठने का भी वही दिन निर्धारित करें जो लेखपाल के बैठने का दिन हो। इसकी सूची बीडीओ और एसडीएम से प्राप्त की जा सकती है। बीट के सिपाही भी बैठेंगे तो भूमि विवादों का निस्तारण करने में आसानी होगी। आयुक्त ने डीएम से कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि जनसेवा केंद्र हर हाल में स्थापित हों। उनकी दीवारों पर स्पष्ट रूप से लिखा हो कि क्या-क्या सेवा, किन-किन दिन और किन मूल्यों पर होगी? जिलाधिकारी सभी ग्राम सचिवालय की व्यवस्था तत्काल अच्छे ढंग से कराएं। इनका लोकार्पण जनप्रतिनिधियों से कराएं।


मंडलायुक्त ने बड़ोखर ब्लाक के महोखर गांव के ग्राम सचिवालय का निरीक्षण किया। पुलिस महानिरीक्षक के. सत्यनारायणा भी साथ थे। आयुक्त ने बताया कि इस ग्राम विकास सचिवालय की ग्राम विकास अधिकारी ने बहुत सुंदर ढंग से व्यवस्था की है। इसके लिए उनकी प्रशंसा की जाती है। पंचायत सचिव का भी महत्वपूर्ण योगदान है। उनकी भी प्रशंसा की जाती है। यहां बैठने वाले कर्मचारियों के नाम, पद, बैठने की तिथि आदि दीवार पर अंकित कराई गई है। निरीक्षण के दौरान जेडीसी रमेशचंद्र पांडेय, अपर आयुक्त (प्रशासन) चंद्रशेखर और बड़ोखर बीडीओ आदि भी थे।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में फ्लॉप साबित हो रहा मिशन कायाकल्प, बीएसए के दावे हवा हवाई !

City News Uttar Pradesh

बीएड परीक्षा में शामिल होंगे, 9,407 परीक्षार्थी …

डीएम आनंद की पाती : कोरोना मुक्त जीवन कैसे हो “आनंद ” …

City News Uttar Pradesh

बड़ी कार्यवाई: मादक पदार्थ बेचने वाली मां-बेटी समेत चार पर गैंगस्टर

बिजली विभाग की नाकामी पर मंत्री से गरजे विधायक प्रकाश: कहा लगाम लगाइये या हमें थमाइये

City News Uttar Pradesh

अव्यवस्थाओं की हकीकत : लगभग ढाई घंटे गुल रही रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज की बिजली, इमरजेंसी सहित आईपीडी और ऑपरेशन थिएटर सेवाएं हुई बाधित

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़