City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

बांदा में माता बनी कुमाता : दो वर्ष के अपने बच्चे को नदी में फेंक कर दी हत्या …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा : उत्तर प्रदेश के बांदा जिला में माता कुमाता बन गई! महिला दिवस की पूर्व संध्या पर महिला ने अपने ही दो वर्षीय बेटे को नदी में फेंककर मार डाला। इससे सनसनी का आलम है।घटना के पीछे पति द्वारा उसके चरित्र पर लगाया गया लांछन बताया जा रहा है! पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव नदी से निकलाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।


आरोपी मां पर उसके ही पति ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के गंछा गांव की है। पप्पू निषाद व उसकी पत्नी रन्नों के बीच रविवार की सुबह 2 वर्षीय बच्चे को लेकर विवाद हो गया। पति का आरोप था कि यह बच्चा उसका नहीं है। इसी बात से नाराज पत्नी रन्नो केन नदी के राजघाट पहुंची और वहां गहरे पानी में अपने पुत्र संदीप को फेंक दिया। वहां आसपास के लोगों और गंछा गांव के ग्रामीणों का जमघट लग गया। पानी में बच्चे की तलाश शुरू हो गई। कुछ देर बाद कोतवाली पुलिस पहुंच गई।


पुलिस की मौजूदगी में गोताखोरों ने करीब एक घंटे की तलाश के बाद शव नदी से खोज निकाला। बच्चे को तत्काल जिला अस्पताल लाया गया। यहां डाक्टरों ने मौत की पुष्टि कर दी। कोतवाली प्रभारी जय श्याम शुक्ल ने बताया कि पति की तहरीर पर पत्नी के विरूद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। महिला की तलाश की जा रही है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : भंडारे में श्रद्धालुओं ने छका प्रसाद, संतों को अंग वस्त्र भेंट कर दी गई विदाई…

City News Uttar Pradesh

महिला जज से छेड़खानी का मामला: सिविल जज ने अधिवक्ता मोहम्मद हारून के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, आरोपी पीछा करने के साथ करता था भद्दे कमेंट

अध्यक्ष मालती बासु को बदनाम करने की साजिश: फर्जी शिकायत कर्ता पर होगी कार्रवाई

City News Uttar Pradesh

आयुक्त बालकृष्ण नें पकड़ी जल जीवन मिशन की लापरवाही: अधिकारियों को फटकार लगाई

जल शक्ति मंत्री रामकेश निषाद द्वारा जलजीवन मिशन की समीक्षा: अधिकारियों के छूटे छक्के

चुनाव आयोग की नोटिस का सपा ने भेजा जवाब, अखिलेश यादव ने यादव-मुस्लिम वोटर्स के नाम काटे जाने की दी डिटेल

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़