28.7 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
डीएम दीपा गुस्से में बिफरी: निर्माण कार्यों की कर रहीं थी समीक्षा
उत्तर प्रदेश

डीएम दीपा गुस्से में बिफरी: निर्माण कार्यों की कर रहीं थी समीक्षा

  • विनोद मिश्रा

बांदा। डीएम दीपा रंजन 50 लाख से ऊपर के निर्माण कार्यों की समीक्षा में लापरवाही मिलने पर गुस्से में बिफर उठीं। चेतावनी दी कि कार्य में तेजी और गुणवत्ता पर ध्यान दिया जाये। अन्यथा की स्थिति में कठोर कार्यवाई होंगी। समीक्षा में राजकीय पाॅलीटेक्निक के निर्माण कार्य में प्रगति काफी कम पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश राजकीय निर्माण निगम के अभियंता को दिये।

डीएम दीपा गुस्से में बिफरी: निर्माण कार्यों की कर रहीं थी समीक्षा
DM Deepa got angry: was reviewing the construction works

मुख्य भवन, वर्कशाप, ओवर हेड टैंक तथा प्रधानाचार्य आवास का कार्य तेज गति से करानें को कहा। डीएम नें पुलिस के ट्रांजिट हास्टल के निर्माण कार्य में तेजी तथा आईटीआई पैलानी का कार्य गुणवत्ता के साथ विद्युत कनेक्शन सहित इस माह पूर्ण करानें के निर्देश दिये। उन्होंने सिविल कोर्ट के कान्फेन्सिंग हाल के निर्माण व ग्रेनाइड का कार्य तथा विद्युत कनेक्शन कार्य मार्च में पूर्ण हो जाने की चेतावनी दी।

डीएम दीपा गुस्से में बिफरी: निर्माण कार्यों की कर रहीं थी समीक्षा
DM Deepa got angry: was reviewing the construction works

उन्होंने तहसील नरैनी तथा तहसील पैलानी केे निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये।राजकीय आयुर्वेदिक काॅलेज अतर्रा के कार्यदायी संस्थाा सीएनडीएस के द्वारा कार्य में अपेक्षित प्रगति न पाये जाने पर आरई का वेतन रोके जाने के निर्देश दिये। भूरागढ़ में 7.5 एमएलडी पेयजल योजना के सभी कार्य को मार्च में पूर्ण कराकर हैण्डओवर के निर्देश दिये। उन्होंने निर्माणाधीन अटल आवासीय विद्यालय के निर्माण कार्य को प्रत्येक दशा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराये जाने की बात फिर दोहराई। निर्देश दिये।

डीएम दीपा गुस्से में बिफरी: निर्माण कार्यों की कर रहीं थी समीक्षा
DM Deepa got angry: was reviewing the construction works

उन्होंने वेयर हाउस के निर्माण कार्य को माह अप्रैल तक पूर्ण कराये जाने के निर्देश कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को दिये। उन्होंने भभुआ ग्राम समूह पेयजल योजना के अन्तर्गत गाॅवों में जलापूर्ति किये जाने हेतु सम्बन्धित गाॅवों में पेयजल की आपूर्ति को चेक किये जाने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने भदावल सेतु के निर्माण कार्य तथा एप्रोच रोड सहित सभी कार्यों को इस माह के अंत तक आवश्यक रूप से पूर्ण कराये जाने तथा मर्का घाट के पुल का निर्माण कार्य अप्रैल, 2023 पूर्ण कराये जाने के निर्देश सेतु निगम एवं लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता को दिये।

उन्होंने ममता राजकीय मंधित विद्यालय बालक के निर्माण कार्य में तेजी लाने तथा अगले माह तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश कार्यदायी संस्था को दिये। उन्होंने राजकीय कृषि विकास योजना के अन्तर्गत अतर्रा में कृषि फार्म के रेनोवेशन कार्य को शीघ्र पूर्ण कराये जानेे के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने 50 लाख से कम निर्माणाधीन परियोजनाओं के अन्तर्गत आर्थिक विकास योजना के द्वारा किये जा रहेे गतवर्षों के कार्यों की भी समीक्षा की। बाम्बेश्वर मंदिर के निर्माण कार्य के अन्तर्गत यात्री सेड, बाउन्ड्री वाॅल व नाली निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पंचायत अध्यक्ष सुनील की पहल रंग लाई: डीएम द्वारा बैठकों में गैरहाजिर साहबों पर सख्ती

City News Uttar Pradesh

Banda : डीएम और एसपी ने हरी झंडी दिखाकर राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का किया शुभारंभ…

City News Uttar Pradesh

यूपी : अफसर सीयूजी नंबर पर आई कॉल रिसीव न हुई तो होगी कड़ी कार्रवाई, फरियादी की त्वरित सुनवाई हो तय

बांदा की सोती पालिका : कीचड़ से भविष्य दांव पर, दिया ज्ञापन …

City News Uttar Pradesh

मरौली का लाल सोना धरती को रक्त से करेगा क्या लाल ? थानेदार अर्जुन एहतियातन हैं होशियार !

City News Uttar Pradesh

बांदा : जिला पंचायत अध्यक्ष का वादा, क्षेत्र में बहेगी विकास की गंगा …

ब्रेकिंग न्यूज़