City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : डीएम और एसपी ने हरी झंडी दिखाकर राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का किया शुभारंभ…

 

  • विनोद मिश्रा 

बांदा। सड़क हादसों को कम करने के लिए राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाने का निर्णय शासन स्तर से लिया गया है। इसके लिए सड़क सुरक्षा संबंधी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 21 जनवरी से 20 फरवरी तक यह अभियान चलाया जाएगा। इधर, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर प्रचार-प्रसार रथ को रवाना किया।

वीडियो कान्फ्रेंसिंग के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्बोधित करते हुये कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाये जाने, ओवर स्पीड में वाहन न चलाने, नशे की हालत में वाहन न चलाने, गलत दिशा में वाहन न चलाने हेतु कहा गया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक का जीवन अमूल्य हैं, जिसको दुर्घटना से बचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। सड़क सुरक्षा माह के विषय व्यापक प्रचार-प्रसार कर लोगों को जागरूक किया जाये। शासन के निर्देश का अनुपालन करते हुए जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत रोस्टर के माध्यम से जागरूकता का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा माह मनाये जाने के सम्बन्ध सभी सम्बन्धित विभाग एक माईक्रो प्लानिंग तैयार कर लें। जिसकी साप्ताहिक समीक्षा की भी जायेगी। जिसके बाद जिलाधिकारी द्वारा सड़क सुरक्षा सम्बन्धी शपथ दिलाई गई। इसके बाद जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह और एसपी सिद्धार्थ शंकर मीणा ने कलेक्ट्रेट परिसर से सड़क सुरक्षा का प्रचार प्रसार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस दौरान सीमएओ डा0 एनडी शर्मा, संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) देवमणि भारती, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक परिवहन निगम, यात्री मालकर अधिकारी और समस्त स्टेक होल्डर्स उपस्थित रहे।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : बहुचर्चित यौन शोषण कांड, संख्या बढ़ती जा रही हे भगवान…

City News Uttar Pradesh

किसानों की मोहब्बत का असर : बुंदेलखंड में “चना बज रहा है घना”

Banda – जिला पंचायत कृषि महाविद्यालय : अपनों की ही लगी बुरी नजर ! …

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील बोले : संसदीय क्षेत्र की सभी सड़कें मार्च तक हो जायेगी दुरुस्त

City News Uttar Pradesh

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : फतेहपुर में प्रधानमंत्री मोदी की हुंकार, बोले- बुंदेलखंड में घोषणा करके सो जाने वाले नहीं घोर परिश्रम करने वाले चाहिये

City News Uttar Pradesh

दर्दनाक हादसा : दोस्तों के साथ नहाने गए भाइयों की तालाब में डूबकर मौत, मचा कोहराम

ब्रेकिंग न्यूज़