25.9 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
शराब के नशे में टल्ली होकर पुलिस लाइन की सीढ़ियों पर लड़खड़ाया सिपाही, हमीरपुर एसपी ने देखते ही कर दिया सस्पेंड
उत्तर प्रदेश

शराब के नशे में टल्ली होकर पुलिस लाइन की सीढ़ियों पर लड़खड़ाया सिपाही, हमीरपुर एसपी ने देखते ही कर दिया सस्पेंड

हमीरपुर। पुलिस महकमे में कुछ कर्मी किरकिरी कराने से बाज नहीं आते हैं, हमीरपुर जिले में एक सिपाही शराब के नशे में इतना टल्ली हो गया कि उसे ना तो अपनी वर्दी की फिक्र रही और ना अपनी कैप की। गुरुवार को मुस्करा थाने के एक सिपाही की वजह से पूरा विभाग शर्मसार हो गया। नशे में झूमता हुआ सिपाही पुलिस लाइन पहुंचा और सीढ़ियों पर लड़खड़ा गया। उसका वीडियो वायरल होते ही चर्चाएं शुरू हो गई। एसपी ने मेडिकल परीक्षण में पुष्टि के बाद उसे निलंबित कर दिया है।

शराब के नशे में टल्ली होकर पुलिस लाइन की सीढ़ियों पर लड़खड़ाया सिपाही, हमीरपुर एसपी ने देखते ही कर दिया सस्पेंड
Hamirpur: The constable stumbled on the steps of the police line after getting drunk, Hamirpur SP suspended him on seeing

थाना मुस्करा में तैनात सिपाही राजवीर सिंह के खिलाफ ड्यूटी से गैरहाजिर रहने के कारण अफसरों ने विभागीय कार्रवाई की थी। इसके बाद वह अपनी आमद दुरुस्त कराने के लिए शराब पीकर पुलिस लाइन पहुंच गया और इधर उधर झूमता रहा।


मुख्यालय के आकिल तिराहा स्थित पुलिस कालोनी की वह सीढ़ियों से लड़खड़ा गया। वर्दी पहने सिपाही को नशे की हालत में इधर-उधर झूमता देखकर किसी ने वीडियो बना लिया। नशे में धुत सिपाही का वीडियो वायरल होने पर चर्चा शुरू हो गई।
पुलिस लाइन में नशे में झूमते सिपाही का वायरल वीडियो देखने के बाद एसपी ने मामले को गंभीरता से लिया। एसपी ने मेडिकल परीक्षण में सिपाही राजवीर सिंह के शराब पीने की पुष्ट के बाद तत्काल निलंबित कर दिया है।

 

 

 

 

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा-चित्रकूट कारागार के ‘दो कैदियों’ को मिलेगी ‘आजादी’: राज्यपाल ने लगाई ‘मुहर’

City News Uttar Pradesh Desk

बसपा का यूपी विधानसभा में ‘खाता साफ’: इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के साथ पार्टी ‘प्रतिनिधित्व’ हुआ समाप्त

City News Uttar Pradesh Desk

बांदा-कानपुर सड़क के लिए 48 करोड़ मंजूर: फिर भी निर्माण पर लगा ग्रहण !

विधानसभा चुनाव की “आहट” डीएम अनुराग द्वारा समीक्षाओं की “तड़तड़ाहट” …

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश द्वारा युवाओं को टैबलेट वितरण: तकनीकी शिक्षा और सशक्तिकरण पर जोर

City News Uttar Pradesh

बांदा में पुलिस चेकिंग में स्कार्पियो से 67 किलो गांजा बरामद, पांच अभियुक्त गिरफ्तार, हमीरपुर के रहने वाले हैं सभी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़