25.8 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
पालिकाध्यक्ष मालती द्वारा निर्माण कार्यों का निरीक्षण: गुणवत्ता पर सख्त निर्देश
उत्तर प्रदेश

पालिकाध्यक्ष मालती द्वारा निर्माण कार्यों का निरीक्षण: गुणवत्ता पर सख्त निर्देश

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। नगर के विकास कार्यों को गति देने और स्वच्छता व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से नगर पालिका अध्यक्ष मालती बासू ने वार्डों का दौरा किया। उन्होंने गायत्री नगर वार्ड नं. 3 और कालका चौराहा वार्ड नं. 19 में नवनिर्मित आरसीसी रोड और नाली निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया तथा कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

पालिकाध्यक्ष मालती द्वारा निर्माण कार्यों का निरीक्षण: गुणवत्ता पर सख्त निर्देश

निरीक्षण के दौरान पालिका अध्यक्ष ने निर्माण कार्यों की स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी कार्य समयबद्ध और गुणवत्ता के अनुसार पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि शहर की स्वच्छता और आधारभूत संरचना को सुदृढ़ बनाना उनकी प्राथमिकता है। पालिका अध्यक्ष ने निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों के दौरान सड़क किनारे कचरा जमा न होने पाए। सफाई अभियान लगातार जारी रहे।

पालिकाध्यक्ष मालती द्वारा निर्माण कार्यों का निरीक्षण: गुणवत्ता पर सख्त निर्देश

निरीक्षण के दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि अंकित गुप्ता, सभासदगण प्रतिनिधि रामबिहारी साहू, मनीष रैकवार, योगेंद्र कुमार योगी और स्थानीय मोहल्लेवासी उपस्थित रहे। मालती बासू नें संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में कोई कमी न हो। साफ-सफाई की नियमित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जलभराव और जल निकासी की समस्या को ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्य को पूरा करें ।

पालिकाध्यक्ष मालती द्वारा निर्माण कार्यों का निरीक्षण: गुणवत्ता पर सख्त निर्देश

पालिका अध्यक्ष मालती नें बताया की पालिका प्रशासन द्वारा स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित बांदा बनाने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। आने वाले समय में शहर के अन्य वार्डों में भी इस तरह के विकास कार्य तेजी से किए जाएंगे, जिससे शहर को एक नई पहचान मिल सके।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

संघ का पथ संचलन बना आकर्षण : बजे बैंड हुई पुष्प वर्षा

City News Uttar Pradesh

Banda : मांगों को लेकर बिजली कर्मचारियों ने किया धरना प्रदर्शन…

City News Uttar Pradesh

Banda : धान खरीद के नाम पर किसानों का शोषण : मालामाल हो रहे बिचौलिये !

City News Uttar Pradesh

बांदा : छत पर सो रहे किसान की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या, फैली सनसनी …

यूपी के इन 5 अफसरों ने खूब बटोरी सुर्खि‍यां: साहसिक निर्णयों से कानून व्यवस्था में बनाए नए रिकॉर्ड

City News Uttar Pradesh

एकतरफा प्यार का इजहार: बेटी के स्कूल टीचर को युवक ने भेजा प्रेम पत्र, परेशान शिक्षिका दर्ज कराई रिपोर्ट

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़