25.8 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
विस चुनाव: एसपी अभिनदंन ने पुलिस फोर्स व सीआरपीएफ बटालियन के साथ किया पैदल मार्च
उत्तर प्रदेश

विस चुनाव: एसपी अभिनदंन ने पुलिस फोर्स व सीआरपीएफ बटालियन के साथ किया पैदल मार्च

 

विनोद मिश्रा

बांदा। बुधवार को एसपी अभिनदंन व एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र के द्वारा पुलिस बल व सीआरपीएफ की बटालियन के साथ शांति पूर्ण ढंग से चुनाव कराने और निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न कराए जाने के लिए सीआरपीएफ की बटालियन के साथ पैदल गश्त करते हुए, लोगों को जागरूक करने का काम किया गया है। बताते चलें कि शहर के मुख्य चैराहे से इस पैदल गस्त की शुरुआत की गई है।

विस चुनाव: एसपी अभिनदंन ने पुलिस फोर्स व सीआरपीएफ बटालियन के साथ किया पैदल मार्च
SP Abhinandan marches on foot with police force and CRPF battalion

एसपी ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसको देखते हुए ये पूरा माहौल बनाया जा रहा है। आज सीआरपीएफ की एक बटालियन को बुलाया गया है। इसके द्वारा जनपद के बबेरु में विभिन्न हिस्सों गांवो में जा कर लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया जाएगा।

विस चुनाव: एसपी अभिनदंन ने पुलिस फोर्स व सीआरपीएफ बटालियन के साथ किया पैदल मार्च
SP Abhinandan marches on foot with police force and CRPF battalion

बबेरू कस्बे व कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जितने भी एंटी क्रिमिनल हैं, उनके गांव और घर में जा जाकर उन्हें कड़ी हिदायत दी जा रही है की विधानसभा चुनाव पर अगर घर के बाहर गए तो कानूनी कार्यवाही की जाएगी और एंटी क्रिमिनल इलाके में भी पहुंचकर,इस सीआरपीएफ बटालियन व बांदा पुलिस के द्वारा गस्त किया जा रहा हैं, और उन्हें भी मतदान के लिए प्रेरित किया जाएगा। वही जागरूकता के दौरान कोई भी बाधा उत्पन्न करेगा तो उन पर कानूनी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

विस चुनाव: एसपी अभिनदंन ने पुलिस फोर्स व सीआरपीएफ बटालियन के साथ किया पैदल मार्च
SP Abhinandan marches on foot with police force and CRPF battalion

वही पैदल गस्त बबेरू कस्बे से कमासिन रोड, सराफा मार्केट, औगासी रोड, तहसील रोड से होकर मुख्य चैराहा से होते हुए हरदौली, गौरी खानपुर ,आलमपुर सहित दर्जनों गांव पहुंचकर पैदल गस्त किया। इस मौके पर सीआरपीएफ बटालियन के कमांडर, बांदा पुलिस अधीक्षक अभिनंदन, अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा, बबेरू पुलिस क्षेत्राधिकारी सियाराम बबेरू, उप जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बांके बिहारी सिंह, सहित सीआरपीएफ बटालियन के कमांडो और बबेरू कोतवाली पुलिस समेत फोर्स मौजूद रही।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

रोडवेज का ‘तानाशाही सिस्टम’: कैश नहीं तो ‘सफर’ नहीं, डिजिटल व्यवस्था बनी मज़ाक ?

City News Uttar Pradesh Desk

मां मंदाकिनी के आगे ‘झुकीं’ यूपी एवं एमपी की सरकारें: बोलना पड़ा ‘त्राहिमाम’ !

City News Uttar Pradesh Desk

दिवाली पर्व के नजदीक आते ही बाजार में सजने लगी दुकानें : होने लगी त्योहारी बिक्री

City News Uttar Pradesh

यूपी चुनाव 2022: कांग्रेस के स्टार प्रचार नसीमुद्दीन की फिसल गई जुबान, बसपा प्रमुख मायावती के लिए ये क्या बोल गए

City News Uttar Pradesh

चौंसठ साल बाद भी ‘विकास’ लापता: आजादी के ‘दशकों’ बाद भी ‘नरक’ में कटती जिंदगी

City News Uttar Pradesh Desk

अमित शाह का राजनीतिक बड़ा एलान: यूपी में भाजपा, अपना दल और निषाद पार्टी मिलकर लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

ब्रेकिंग न्यूज़