- विनोद मिश्रा
बांदा। आयुर्वेद दिवस के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों की श्रंखला में मंडल स्तरीय प्रतियोगिता हुई। इस अवसर पर आयुर्वेद के महत्व पर व्याख्यान के साथ ही विजयी प्रतियोगियों को पुरुस्कृत किया गया।

आपको बता दें की प्रदेश सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा आयुर्वेद पद्धति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “हर दिन हर घर आयुर्वेद” अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में महिला डिग्री कॉलेज में सेमीनार हुआ । इसमें चित्रकूट महोबा और हमीरपुर जिलों में अव्वल रहे प्रथम द्वितीय और तृतीय विजेताओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता का विषय “मेरे दैनिक जीवन में आयुर्वेद” की उपयोगिता रखा गया था।

मुख्य अतिथि आयुक्त आर पी सिंह नें आयुर्वेद के महत्व पर विस्तृत प्रकाश डाला। मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य नें सभी से अपने नित्य जीवन में आयुर्वेद को अपनाने की अपील की। अपर जिला अधिकारी एमपी सिंह ने आयुर्वेद को साइड इफेक्ट रहित सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा पद्धति बताया। आयुर्वेद चिकित्सक डॉक्टर नीरज सोनी ने आयुर्वेद को रोगों की अचूक दवा बताया।

प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज मुस्करा हमीरपुर की छात्रा हर्षिता को प्रथम पुरस्कार ₹11हजार, द्वितीय स्थान पर पंडित दीनदयाल माध्यमिक इंटर कॉलेज कंकूबा महोबा की रागनी कुशवाहा को 5100 एवं तीसरे स्थान पर रहे दृष्टि बाधित राजकीय इंटर कॉलेज के दीपक कुमार शर्मा को इक्कीस सौ का पुरस्कार मिला। राजकीय हाई स्कूल गडरिया की छात्रा आयुषी गुप्ता और ब्रह्म विज्ञान इंटर कॉलेज अतर्रा की अंजलि द्विवेदी को सांत्वना पुरुस्कार के रूप में क्रमशः 11-11 सौ रुपया दिया गया।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
