- विनोद मिश्रा
चित्रकूट। बुंदेलखंड गौरव महोत्सव में बम हादसा और चार छात्रों की मौत से जनमानस में आक्रोश है। वकीलों नें धरना प्रदर्शन कर डीएम एवं एसपी के विरुद्ध नारे बाजी किया। इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग उठाई।

आपको बता दें की बुंदेलखंड गौरव महोत्सव के दूसरे दिन आतिश बाजी के लिये यह बम रखे गये थे जो विस्फोट कर गये। और चार छात्रों की इसके चपेट में आनें से मौत हो गई। अभी घायलों का इलाज चल रहा है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश हुये है।
मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने विस्फोट कांड को संज्ञान लेते हुए घटना में मारे गये लोगों के परिजनों को 5-5 लाख एवं घायलों को पचास -पचास हजार रुपये सहायता राशि देने की घोषणा की है।

सीएम ने गहन जांच करने के निर्देंश दिए हैं। एडीजी की अध्यक्षता में गठित कमेटी जांच करेगी एवं दोषियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होगी। मृतकों की पहचान हो गई है। यह चारों छात्र थे और महोत्सव में घूमने गए थे।

गौरव महोत्सव के आयोजन में प्रथम दृष्टया घोर लापरवाही भी उजागर हुई है। भाजपा के पूर्व सांसद भैरो मिश्रा कहते हैं की आतिश बाजी के लिये इतने शक्तिशाली विस्फोटको की क्या जरूरत थी ? विस्फोटक पदार्थों के पास एहतियातन सुरक्षा बचाव की व्यवस्था क्यों नहीं थी।

जिम्मेदार पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों एवं पर्यटन अधिकारी नें आयोजन स्थल की पूर्व में सुरक्षा व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण क्यों नहीं किया गया? लापरवाह दोषी अधिकारियों के विरुद्ध निश्चित तौर पर हत्या का मुकदमा दर्ज होना ही चाहिये।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
