City News Uttar Pradesh
परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक समायोजन में घपला ! निदेशालय से जांच के आदेश
उत्तर प्रदेश

परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक समायोजन में घपला ! निदेशालय से जांच के आदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले के परिषदीय विद्यालयों में चल रही समायोजन प्रक्रिया को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों व शिक्षकों का खेल सामने आया है। जानकारी के अनुसार अधिकांश स्कूलों में छात्र संख्या एक या दो बढ़ाकर दिखाई गई है। बेसिक शिक्षा निदेशालय ने प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध होने पर जांच के निर्देश दिए हैं। साथ ही मामला सही मिलने पर कार्रवाई के लिए भी कहा है।

स्कूलों में लगेगी प्रदर्शनी, रोचक गतिविधियों से बच्चों को पढ़ाएंगे शिक्षक

विभाग में चल रही समायोजन की प्रक्रिया के लिए छात्र संख्या को आधार बनाया गया है। 30 छात्र पर एक शिक्षक की आवश्यकता होती है। जबकि इससे एक भी छात्र ज्यादा होने पर दो शिक्षकों की जरूरत होगी। ऐसे में तबादले से बचने के लिए कई विद्यालयों में छात्रों की संख्या 61, 91, 121 व 151 दिखाई गई है।

परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक समायोजन में घपला ! निदेशालय से जांच के आदेश

दरअसल राज्य स्तर पर 30 जून के नामांकन डाटा के विश्लेषण में यह पता चला कि कुछ शिक्षकों को अनुचित लाभ देने के लिए ऐसा किया गया। महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा की ओर से बांदा के बेसिक शिक्षा अधिकारी व बीईओ को इसे लेकर कड़े निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने जिलों के ऐसे विद्यालयों के डाटा का उल्लेख करते हुए कहा है कि प्रथम दृष्टया इसमें संदेह होता है। ऐसे जो प्रकरण संज्ञान में आए हैं, उनकी पुष्टि के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह काफी गंभीर मामला है। महानिदेशक ने कहा है कि ऐसे विद्यालयों की सूची की बेसिक शिक्षा अधिकारी व्यक्तिगत रूप से जांच कराएं। यदि आवश्यक हो तो डाटा संशोधन के लिए पत्र भी भेजें।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बुंदेलखंड का राई नृत्य: युद्ध से लौटे राजाओं के स्वागत से शुरू हुई परंपरा, बनी सांस्कृतिक पहचान

City News Uttar Pradesh Desk

प्रतिनिधि अंकित की सर्जिकल स्ट्राइक: जमीनी हकीकत पर फोकस, शहर की बदलती तस्वीर

मंत्री रामकेश द्वारा मेधावी छात्रों का सम्मान: सर्दी से बचाव हेतु वितरित किए कंबल

मुख्यमंत्री ने धर्मनगरी से किया 35 करोड़ पौधारोपण महाभियान का शुभारंभ, कहा- चित्रकूट में हो रही कोदंड वन की स्थापना, अब यहां डकैत नहीं, दहाड़ेंगे टाइगर

City News Uttar Pradesh

भारत-न्यूजीलैंड का मैच ड्रा होने पर बोले राहुल द्रविड़, हमारे युवा खिलाड़ी बेहतर

City News Uttar Pradesh

नसीमुद्दीन की शेरो-शायरी के संग ‘सपा में एंट्री’: अखिलेश की मौजूदगी में ‘लूट’ ली ‘महफिल’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़