28 C
Lucknow
August 26, 2026
City News Uttar Pradesh
किसानी का स्वाद खाद नें बिगड़ा: किसान पीट रहा है माथा
उत्तर प्रदेश

किसानी का स्वाद खाद नें बिगड़ा: किसान पीट रहा है माथा

  • विनोद मिश्रा

बांदा। किसानी का स्वाद रासायनिक खाद की किल्लत नें बिगाड़ दिया है। डीएपी व यूरिया की कमी से परेशान किसान माथा ठोंक रहे हैं। किसानों को धान की बेड़ लगाने के लिए डीएपी चाहिए तो कुछ को बेड़ों में छीटने के लिए यूरिया की जरूरत है। लेकिन सहकारी समितियों में खाद नहीं है।

किसानी का स्वाद खाद नें बिगड़ा: किसान पीट रहा है माथा

जिले में 30 फीसदी से अधिक रकबा धान की बेड लगाने के लिए शेष है। खरीफ सीजन में करीब डेढ़ लाख हेक्टेयर में बुआई का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें धान की रोपाई का लक्ष्य 52 हजार निर्धारित है। जिले में दलहन व तिलहन की करीब 90 फीसदी बुआई हो चुकी है।

किसानी का स्वाद खाद नें बिगड़ा: किसान पीट रहा है माथा

धान की अभी 30 फीसदी रोपाई शेष है। किसानों का कहना है जिन किसानों ने धान की रोपाई नहीं की है उन्हें डीएपी व जिन्होंने रोपाई कर ली है उन्हें यूरिया की जरूरत है। लेकिन सहकारी समितियों में डीएपी व यूरिया नहीं है। बाजार में खाद के दामों पर कृषि विभाग का कोई नियंत्रण नहीं है। ज्ञात हो कि खरीफ सीजन में जिले में डीएपी का लक्ष्य 6,266 मीट्रिक टन है। लेकिन अभी तक 3,199 मीट्रिक टन डीएपी मिली है। इसी प्रकार यूरिया का लक्ष्य 5,847 मीट्रिक टन है। लेकिन जिले को अभी तक 2,661 मीट्रिक टन यूरिया मिली है।

किसानी का स्वाद खाद नें बिगड़ा: किसान पीट रहा है माथा

एआर राजेश कुमार का कहना है कि डीएम ने शासन को एक-एक रैक डीएपी व यूरिया उपलब्ध कराने को पत्र लिखा है। जनपद में खाद वितरण का 60 फीसदी लक्ष्य सहकारी समिति का होता है। 40 फीसदी निजी क्षेत्र की दुकानों का होता है। लेकिन निजी क्षेत्र में खाद के दामों में नियंत्रण न होने से किसान खाद लेने से कतरा रहा है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में ठंड के कहर से कोहराम : “सर्दी वंदेमातरम की गति” पर, जनजीवन थरथराया

बांदा : लुटेरों को पकड़ने के लिए हिस्ट्रीशीटरों की टोह ले रहे अधिकारी

City News Uttar Pradesh

रामायण मेला में संतों और विद्वानों के प्रवचनों से भक्तों को मिली आध्यात्मिक उन्नति

City News Uttar Pradesh

डीएम साहब रहें सावधान; मनरेगा प्लान फंसा जाल में : अधिकारी नहीं ले रहे रुचि !

City News Uttar Pradesh

Banda : प्रशासनिक आदेश बेअसर, कब्जामुक्त नहीं हुआ चकमार्ग …

Banda : सूर्य देवता नाराज, किसान फसलों को लेकर परेशान …

ब्रेकिंग न्यूज़