- विनोद मिश्रा
बांदा। अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर अंकुश लगाने के लिए एसडीएम के नेतृत्व में पुलिस व खनिज विभाग की टीम सड़क पर उतरी तो बड़ी संख्या में ओवरलोड ट्रकों का परिवहन मिला। टीम शनिवार रात 11 बजे सुबह पांच बजे तक पैलानी तहसील में जांच करती रही। इस दौरान अलग-अलग स्थानों पर करीब 171 ट्रकों को पकड़ा गया। जिन पर करीब डेढ़ करोड़ रुपये जुर्माना भी लगाया गया।

एसडीएम सुरभि शर्मा, सीओ सदर आनंद पांडेय, खनिज इंस्पेक्टर व थाना पुलिस की टीमों ने जसपुरा, पैलानी और चिल्ला में करीब 171 ओवरलोड वाहन पकड़े। एसडीएम ने बताया कि जसपुरा में आठ, चिल्ला में 25 और पैलानी में 80 वाहनों को पकड़ा गया है। अभियान के तहत मटौंध थाना अंतरगर्त 59 वाहनों का चालान किया गया। सीओ आनंद पांडेय के मुताबिक खनिज व एआरटीओ की टीम ने करीब डेढ़ करोड़ रुपये जुर्माना लगाया है।

– थाने के फोर्स को रात में ही दी गई जानकारी
शिकायत उठती रही है कि स्थानीय थाना पुलिस की मिलीभगत से अवैध खनन और ओवरलोडिंग की जाती है। जिसे देखते हुए संबंधित थाना पुलिस को ऐनमौके पर ही जानकारी दी गई। जिससे सूचना लीक नहीं हुई और कई वाहन गिरफ्त में आ गए। हालांकि जांच अभियान शुरू होने की जानकारी पाकर माफिया सतर्क हुए और खदान में ही ऐसे वाहनों को रोक दिया गया।

टास्क फोर्स के कार्रवाई करने से मौरंग माफिया के हौसले पस्त नजर आए। सीओ सदर आनंद पांडे ने बताया कि उक्त ट्रकों पर खनिज, सेलटैक्स और एआरटीओ का जुर्माना लगाकर करीब डेढ़ करोड़ की राजस्व प्राप्ति होगी। शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी द्वारा गठित टास्क फोर्स ने रातभर छापेमारी कर कार्रवाई की है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
