City News Uttar Pradesh
पूर्व विधायक दलजीत जनसेवा से जीत रहे दिल: सैकड़ों आंखों में लौटी रोशनी, दुआओं से गूंजा चंदवारा
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

पूर्व विधायक दलजीत जनसेवा से जीत रहे दिल: सैकड़ों आंखों में लौटी रोशनी, दुआओं से गूंजा चंदवारा

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। राजनीति में कई चेहरे चुनाव के समय नजर आते हैं, लेकिन कुछ ऐसे भी होते हैं जो चुनाव के बाद भी जनता के बीच अपनी मौजूदगी सेवा के माध्यम से दर्ज कराते हैं। राजनीति की असली पहचान भाषणों और नारों से नहीं, बल्कि उस सेवा से होती है जो किसी जरूरतमंद के चेहरे पर मुस्कान और उसकी आंखों में उम्मीद लौटा दे।

पूर्व विधायक दलजीत जनसेवा से जीत रहे दिल: सैकड़ों आंखों में लौटी रोशनी, दुआओं से गूंजा चंदवारातिंदवारी के पूर्व विधायक दलजीत सिंह ने एक बार फिर यही संदेश दिया। ग्राम चंदवारा स्थित श्री किशोरी जी मंदिर परिसर में उनके मार्गदर्शन में आयोजित विशाल निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर केवल एक स्वास्थ्य शिविर नहीं रहा, बल्कि उन गरीब परिवारों के लिए उम्मीद की नई किरण बन गया, जिनकी धुंधली होती दुनिया आर्थिक मजबूरियों के कारण अंधेरे में खोती जा रही थी।

पूर्व विधायक दलजीत जनसेवा से जीत रहे दिल: सैकड़ों आंखों में लौटी रोशनी, दुआओं से गूंजा चंदवारापूर्व विधायक दलजीत सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों ने अपनी आंखों की जांच कराई। विशेषज्ञ नेत्र चिकित्सकों ने आधुनिक उपकरणों से परीक्षण कर मरीजों को आवश्यक परामर्श दिया। जिन लोगों को चश्मे की आवश्यकता थी, उन्हें निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए, जबकि मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों को चिन्हित कर उनके निःशुल्क ऑपरेशन और उपचार के लिए चित्रकूट भेजने की व्यवस्था की गई।

पूर्व विधायक दलजीत जनसेवा से जीत रहे दिल: सैकड़ों आंखों में लौटी रोशनी, दुआओं से गूंजा चंदवाराआर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए यह पहल किसी वरदान से कम नहीं रही। ग्रामीणों ने कहा कि ऐसे शिविर केवल इलाज का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति संवेदनशील सोच और सच्ची जनसेवा का उदाहरण हैं। उन्होंने पूर्व विधायक दलजीत सिंह के जनसेवा के संकल्प की सराहना करते हुए कहा कि उनका यह अभियान राजनीति नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का प्रतीक है।

पूर्व विधायक दलजीत जनसेवा से जीत रहे दिल: सैकड़ों आंखों में लौटी रोशनी, दुआओं से गूंजा चंदवारापूर्व विधायक दलजीत सिंह लंबे समय से तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को निरंतर आगे बढ़ा रहे हैं। शिविर को सफल बनाने में चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों, समाजसेवियों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अंत में सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए जनसेवा के इस अभियान को आगे भी निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया गया। “जनता की सेवा ही हमारा संकल्प है” इसी भावना के साथ पूर्व विधायक दलजीत सिंह का जनसेवा अभियान तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पूर्व विधायक दलजीत मंडल में खाद की कमी से चिंतित : मंडलायुक्त से तत्काल पहल का आग्रह

City News Uttar Pradesh

बांदा का बेटा बाबू सिंह कुशवाहा नें जौनपुर लोकसभा में भाजपा को पछाड़ा, दर्ज की जीत

आयुक्त अजीत ने अधिकारियों को चेताया: जनता की शिकायतों पर अब होगी सीधी नज़र

युवक नें पत्नी की चाकुओं से गोदकर की हत्या : पुलिस नें हिरासत में लिया

बुजुर्ग की गोली मारकर रहस्यमयी हत्या: बदमाशों ने पेट में मारी गोली

मंडल कारागार में रहस्यमयी मौत: फंदे से लटका मिला बंदी, जेल प्रशासन पर सवालों की बौछार !

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़