City News Uttar Pradesh
विधायक ब्रजभूषण राजपूत 'गरजे': अभी तलवार नहीं उठाई, तीखे 'तेवरों' से भाजपा में खलबली
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंडविधानसभा चुनाव 2027

विधायक ब्रजभूषण राजपूत ‘गरजे’: अभी तलवार नहीं उठाई, तीखे ‘तेवरों’ से भाजपा में खलबली

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

महोबा। गरीब और किसानों के मुद्दे पर अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल चुके चरखारी विधायक ब्रजभूषण राजपूत आजकल ऐसे तेवर दिखा रहे हैं कि बुंदेलखंड से लेकर लखनऊ तक सियासी गलियारों में हलचल मची हुई है। विधायक राजपूत साफ चेतावनी देते हैं कि “अभी तो हमने तलवार उठाई नहीं है और तलवार उठाने का इतिहास हमारा पुराना है।” साथ ही कहा कि अब लोकतांत्रिक व्यवस्था है इसलिए लोकतांत्रिक तरीके से लड़ने को तैयार हैं।

विधायक ब्रजभूषण राजपूत 'गरजे': अभी तलवार नहीं उठाई, तीखे 'तेवरों' से भाजपा में खलबली

ब्रजभूषण का कहना है कि उनके पास रोज सैकड़ों गरीब और किसान फरियाद लेकर आते हैं। जब उन्होंने अधिकारियों से सीधे बात कर समस्या सुलझाने की कोशिश की और जरूरत पड़ने पर अपनी ही पार्टी के एक मंत्री से भी टकरा गए तो कई लोगों को यह रास नहीं आया। विधायक ब्रज भूषण ने तंज कसते हुए कहा,“गरीबों और किसानों की लड़ाई में जब मैं अपनी ही पार्टी के मंत्री से लड़ने लगा तो बहुत से लोगों के पेट में दर्द” होने लगा। कुछ लोग मेरा राजनीतिक करियर खत्म करने की बातें करने लगे।

विधायक ब्रजभूषण राजपूत 'गरजे': अभी तलवार नहीं उठाई, तीखे 'तेवरों' से भाजपा में खलबली

अपने विरोधियों पर हमला बोलते हुए विधायक ब्रजभूषण तीखे हो जाते हैं। कहते हैं, “अरे नादानो, नदी के किनारे बैठकर समुद्र को नापना छोड़ दो। अभी तो हम अपनी मर्यादाओं में रहकर जनता, किसानों और नौजवानों को न्याय दिलाने की बात कर रहे हैं।” विधायक लोधी समाज के युवाओं से एकजुट होने की अपील करते हैं। कहते हैं कि “अगर लोधी समाज के युवा कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़े होंगे तो उत्तर प्रदेश में समाज को नई पहचान और मजबूत स्थान दिलाने का काम किया जाएगा।” विधायक ब्रजभूषण सिंह के इस तल्ख बयान के बाद से माना जा रहा है कि बुंदेलखंड की राजनीति में नया समीकरण बन रहा है। सरकार और संगठन के लिए यह बयान सिरदर्द बन सकता है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

एसडीएम एंव सीओ नरैनी द्वारा वाहनों की चेकिंग से हड़कंप : लगभग छह लाख का किया जुर्माना

स्पेशल खबर : यूपी क्रिकेट टीम में जलवा बिखेरने को तैयार बांदा के किसान का बेटा, नेशनल क्रिकेट एकेडमी में भी हो चुका है चयन …

City News Uttar Pradesh

महोबा-कुलपहाड़ रेलखंड में दोहरीकरण एवं नाट इंटरलाकिंग: सात से कई ट्रेनें रहेंगी रद्द

बांदा में गणेश महोत्सव : सबके प्यारे राम नृत्य नाटिका रही विशेष आकर्षण का केंद्र

योगी बोले सपा का ‘डीएनए’ ही ‘परिवारवाद औऱ लूट’: राम से नफरत, बाबर से मोहब्बत

City News Uttar Pradesh Desk

मातृ मृत्यु दर को कम करने की एक और पहल : अब हर माह मनाया जाएगा प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस

ब्रेकिंग न्यूज़