24.7 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
चित्रकूट : कुख्यात डकैत बलखडिय़ा के मददगार को पांच साल की कारावास, पाठा जंगलों में थी कभी नाम की दहशत
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट : कुख्यात डकैत बलखडिय़ा के मददगार को पांच साल की कारावास, पाठा के जंगलों में थी कभी नाम की दहशत …

  • ( मंडल ब्यूरों- विनोद मिश्रा )

चित्रकूट। मुठभेड़ में मारे गए छह लाख के इनामी डकैत सुदेश पटेल उर्फ बलखडिय़ा को रसद सामग्री पहुंचने वाले को अदालत ने दोषी माना है। नौ साल पहले पकड़े गए आरोपित को विशेष न्यायाधीश दीपनारायण तिवारी की स्पेशल एंटी डकैती कोर्ट ने पांच साल सश्रम कारावास और पांच हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। फिलहाल आरोपित जमानत पर था, उसे न्यायिक हिरासत में लेकर जिला जेल भेज दिया गया है।


सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता सुशील ङ्क्षसह ने बताया कि 12 दिसंबर 2012 को कर्वी कोतवाली पुलिस ने कोलगदहिया के धोबिनपुरवा मोड़ से सुरेश पुत्र श्यामलाल पटेल निवासी खांच थाना बहिलपुरवा को पकड़ा था। वह डकैत बलखडिय़ा को खाद्य सामग्री देने जा रहा था। पुलिस ने आरोपित पकड़कर जेल भेज दिया था लेकिन 21 दिन बाद उसको जमानत मिल गई थी। न्यायालय में दाखिल आरोपपत्र के आधार पर मुकदमा चल रहा था जिसमें शनिवार को फैसला सुनाया गया। कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र त्रिपाठी व पैरोकार मुख्य आरक्षी बाबूलाल ने गवाहों की पेशी कराई। साक्ष्यों के आधार पर सुरेश पटेल को दोषी करार दिया गया।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda- खाद-बीज और उपकरणों की दी गई जानकारियां…

City News Uttar Pradesh

झकझोर देने वाली घटना : बांदा में छह माह में दूसरे जवान बेटे की भी उठी अर्थी, घर का चिराग बुझने से मां – बाप बेहाल

तापमान में उतार चढ़ाव : मौसम के साथ-साथ बिगड़ रहा सेहत का भी मिजाज

City News Uttar Pradesh

Chitrakoot : देवांगना जंगल में फिर से लगी आग, एक किमी तक के क्षेत्र हुए प्रभावित …

City News Uttar Pradesh

भाजपा के ‘सर्वे’ में प्रकाश द्विवेदी बने ‘अजेय’: नरैनी-बबेरू में ‘पार्टी’ को ‘अलर्ट’ !

City News Uttar Pradesh Desk

डीएम नगेन्द्र नें की व्यूह रचना : पुलिस भर्ती परीक्षा में न हो सके कोई घपला

ब्रेकिंग न्यूज़