26.7 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
धर्मनगरी हुई कलंकित : मंदाक‍िनी नदी में नाबालिग से नाव में सामूहिक दुष्कर्म, पांच युवकों की दरिंदगी का हुई शिकार, सभी आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

धर्मनगरी हुई कलंकित : मंदाक‍िनी नदी में नाबालिग से नाव में सामूहिक दुष्कर्म, पांच युवकों की दरिंदगी का हुई शिकार, सभी आरोपी गिरफ्तार

  • ब्यूरो रिपोर्ट

चित्रकूट। धर्मनगरी को कलंकित करने वाली घटना सामने आई है। प्रेमी के साथ चित्रकूट घूमने आई 16 वर्षीय किशोरी को छह नाविक उठाकर ले गए और नाव में बारी-बारी से दुष्कर्म किया। यह घटना जनपद सीमा से सटे मध्यप्रदेश जिला सतना के चित्रकूट थाना स्थित भरतघाट की है।

धर्मनगरी हुई कलंकित : मंदाक‍िनी नदी में नाबालिग से नाव में सामूहिक दुष्कर्म, पांच युवकों की दरिंदगी का हुई शिकार, सभी आरोपी गिरफ्तार
Dharmanagari tarnished: gang-rape of a minor in a boat in Mandakini river, victim of brutality of five youths, all accused arrested

मध्यप्रदेश के बरौंधा थाना क्षेत्र के गांव की 16 वर्षीय किशोरी शुक्रवार की रात करीब 11 बजे अपने बांदा निवासी प्रेमी के मिलने चित्रकूट आई थी। दोनों भरतघाट में महिलाओं के कपड़े बदलने वाले कमरे में मिल रहे थे। तभी कुछ नाविकों ने देख लिया। पुलिस के मुताबिक किशोरी को नाविक उठाकर ले गए और मंदाकिनी नदी में नाव पर किशोरी के साथ बारी-बारी दुष्कर्म किया। इसके बाद सभी आरोपित भाग गए।

धर्मनगरी हुई कलंकित : मंदाक‍िनी नदी में नाबालिग से नाव में सामूहिक दुष्कर्म, पांच युवकों की दरिंदगी का हुई शिकार, सभी आरोपी गिरफ्तार
Dharmanagari tarnished: gang-rape of a minor in a boat in Mandakini river, victim of brutality of five youths, all accused arrested

किशोरी भोर में प्रेमी के साथ थाने पहुंची और घटना की सूचना दी। चित्रकूट थाना प्रभारी हीरालाल मिश्रा ने बताया कि पांच आरोपित को चिन्हित कर हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ हो रही है। एक आरोपित फरार है। किशोरी का परिवार और प्रेमी गुजरात के सूरत में काम करते थे। वहीं पर दोनों से मुलाकात हुई थी और एक दूसरे से प्रेम करने लगे थे। शुक्रवार को दोनों अपने-अपने घर से चित्रकूट में मिलने के लिए निकले थे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

गणपति बप्पा के ‘जयकारों से गूंजा’ शास्त्रीनगर: भक्ति के ‘बुंदेली संस्कृति’ की झलक

City News Uttar Pradesh Desk

स्वागत की अनूठी व्यवस्था : गांवों में मेहमानों का मन “मयूर” सा हो जाऐगा !

City News Uttar Pradesh

गंदगी फैलाने पर हो रही है चालान की कार्रवाई, आयुक्त ने भ्रमण कर परखे सफाई व्यवस्था के हालात

City News Uttar Pradesh

भाजपा नेता दलजीत बोले: समितियों में ‘सिम- सिम बंद’ हालात, चहेतों पर मेहरबान सिस्टम

City News Uttar Pradesh

डीएम आनंद सिंह नें किया महादान : लोगों को दी प्रेणना …

आईपीएल में चयनित होकर घर आये बांदा के सौरभ का हुआ स्वागत: बुंदेलखंड का नाम किया रोशन

ब्रेकिंग न्यूज़