28.3 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
डीएम जे रीभा द्वारा स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण : मैनपावर बढ़ाने की दी सलाह
उत्तर प्रदेश

डीएम जे रीभा द्वारा स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण : मैनपावर बढ़ाने की दी सलाह

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिलाधिकारी जे रीभा ने आज जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केन्द्रों और एमआरएफ सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए कई दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने सबसे पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महुआ का निरीक्षण किया।

डीएम जे रीभा द्वारा स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण : मैनपावर बढ़ाने की दी सलाह

यहां उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्र की सफाई, चिकित्सकों की उपस्थिति, पंजीकरण केंद्र, आयुष्मान केंद्र और दवा वितरण केंद्र का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल में महिला वार्ड में प्रकाश की व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए और साफ-सफाई को प्राथमिकता देने की बात कही।

डीएम जे रीभा द्वारा स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण : मैनपावर बढ़ाने की दी सलाह

डीएम ने सभी गर्भवती महिलाओं का चिकित्सा कार्ड बनाने और उनकी जांच समय से कराने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से एचआरपी महिलाओं की जांचें नियमित रूप से कराने की बात कही और चेतावनी दी कि अगर यह नियम पालन नहीं किए गए तो संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

डीएम जे रीभा द्वारा स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण : मैनपावर बढ़ाने की दी सलाह

इसके बाद डीएम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहेरी का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने औषधि वितरण केंद्र, प्रसव कक्ष और पुरुष-महिला वार्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टाफ को निर्देशित किया कि अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिलाओं को एक दिन अस्पताल में अवश्य रखा जाए। इसके अलावा, उन्होंने नवजात बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करने और उन्हें आवश्यक दवाइयां देने के निर्देश दिए।

डीएम जे रीभा द्वारा स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण : मैनपावर बढ़ाने की दी सलाह

डीएम ने एमआरएफ सेंटर हटेटी पुरवा का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नगर पालिका के प्रभारी अधिशासी अधिकारी और अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए कि सेंटर के बेहतर संचालन के लिए मैनपावर बढ़ाएं और कूड़े का उचित निस्तारण सुनिश्चित करें।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सीएम योगी की ‘आहट’ पर प्रशासन नें मचा दी ‘धमाचौकड़ी’: किया ‘ताबड़तोड़ प्रहार’ !

City News Uttar Pradesh Desk

पीएम मोदी के रवैये पर सांसद के शब्द बाण : यह तो “नाइंसाफी” है ! …

City News Uttar Pradesh

प्रतिनिधि अंकित बोले: बांदा में बनेगा ‘मंडल’ का पहला एबीसी सेंटर, कुत्तों पर कसेगी ‘लगाम’

City News Uttar Pradesh

बांदा में आयुवेर्दिक दवाओं का का नकली बाजार ? खामोश है सरकारी विभाग !

City News Uttar Pradesh

Mahoba : सिचाई विभाग के जूनियर इंजिनियर की कार से कुचलकर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के डेढ़ वर्ष के मासूम की मौत,अस्पताल में हंगामा …

City News Uttar Pradesh

‘गोल्ड कॉइन’ के नाम पर ‘ठगी का कारोबार’: 3 लाख नगद सहित ‘मास्टरमाइंड’ गिरफ्तार!

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़