City News Uttar Pradesh
श्याम मोहन धुरिया को 'सम्मान का ताज': भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने किया सम्मानित
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

श्याम मोहन धुरिया को ‘सम्मान का ताज’: भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने किया सम्मानित

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

लखनऊ। बुंदेलखंड के जनपद बांदा के “गौरव और समाजसेवा” की “मिसाल” बन चुके श्याम मोहन धुरिया के “सिर एक बार फिर सम्मान का ताज” सजा है। राजधानी लखनऊ के “ताज होटल” में आयोजित भव्य समारोह में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह ने उन्हें “उत्कृष्ट सामाजिक एवं जनसेवा कार्यों” के लिए सम्मानित कर “बुंदेलखंड का मान” बढ़ाया है।श्याम मोहन धुरिया को 'सम्मान का ताज': भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने किया सम्मानित मुख्य अतिथि नीरज सिंह ने दैनिक समाचार पत्र ‘बुंदेलखंड लाइव’ के संपादक व भाजपा के वरिष्ठ नेता श्याम मोहन धुरिया को “अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भेंट” कर “सम्मानित” किया और उनके “जनसेवा के कार्यों की प्रशंसा” की। नीरज सिंह ने कहा कि श्याम मोहन धुरिया जैसे “कार्यकर्ता ही भाजपा की असली पूंजी” हैं, जो “बिना किसी स्वार्थ के समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की सेवा” में लगे हैं।श्याम मोहन धुरिया को 'सम्मान का ताज': भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने किया सम्मानित श्याम मोहन धुरिया का “सेवा-क्षेत्र बहुआयामी” है। वह “गरीब बेटियों की शादी में आर्थिक मदद, असहायों की सहायता, जरूरतमंदों के इलाज की व्यवस्था के साथ-साथ दंगल-कुश्ती जैसे लुप्त हो रहे पारंपरिक खेलों को बढ़ावा” दे रहे हैं। कन्या भोज, धार्मिक आयोजन और बेजुबान पशु-पक्षियों की “सेवा में भी वे निरंतर सक्रिय” हैं। उनके इसी समर्पण को “सम्मान का ताज” मिला है। इस उपलब्धि से “बांदा सहित पूरे बुंदेलखंड में खुशी की लहर” है और इसे “उनके निस्वार्थ सेवा भाव की सच्ची सराहना” के रूप में देखा जा रहा है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

News- सपा में शामिल हुई मशहूर शायर मुनव्वर राणा की बेटी सुमैया राणा, अखिलेश ने दिलाई सदस्यता, कहा वापस लिए जाएंगे CAA के खिलाफ प्रदर्शनकारियों पर दर्ज हुए मुकदमे

City News Uttar Pradesh

विवादों के चलते बांदा के तीस गांवों में चकबंदी प्रक्रिया अधूरी: बढ़ रहे झगड़े

ब्लॉक प्रमुख अरविंद मिश्रा ने सुनी ग्रामीणों की समस्यायें : निस्तारण के दिये सख्त निर्देश

City News Uttar Pradesh

चौवालिस लाख पौधरोपण की हकीकत, पर पड़ जाऐगा आंकड़ी पर्दा ! …

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश ‘हेलीकॉप्टर’ से बांदा को बनांएगे ‘ऐतिहासिक’: त्रेता युग का दिखेगा नजारा

City News Uttar Pradesh Desk

Banda : सरकार के चार साल पूरे होने पर लगेगी प्रदर्शनी, जिलाधिकारी ने सौंपी जिम्मेदारी …

ब्रेकिंग न्यूज़