

- विनोद मिश्रा
बांदा। जब “जनप्रतिनिधि सच्चा हो, जब उसकी पहली प्राथमिकता कुर्सी नहीं बल्कि जनता हो, और जब उसका हृदय भगवान की भक्ति से भरा हो, तो इतिहास” ऐसे ही बनता है। ऐसा ही इतिहास रचने जा रहे हैं बांदा सदर के जननायक विधायक प्रकाश द्विवेदी। बुंदेलखंड की धरती पर जिसे “जनता जननायक” कहकर “पुकारती” है, जिस “विधायक को लोग भगवान का बड़ा उपासक” मानते हैं, उसी “सच्चे जनसेवक ने माँ भगवती के विसर्जन महोत्सव” को लेकर ऐसा ऐतिहासिक कदम उठाया है जो आज तक “बांदा ने कभी नहीं” देखा।
बांदा केंद्रीय दुर्गा पूजा महोत्सव समिति के तत्वावधान में इस “वर्ष होने वाले माँ भगवती के भव्य विसर्जन महोत्सव” में सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी के “सौजन्य” से “हेलीकॉप्टर द्वारा श्रद्धालुओं पर भव्य पुष्पवर्षा” की जाएगी। आसमान से जब “गुलाब और गेंदे” के फूल बरसेंगे, तो पूरा बांदा माँ के जयकारों “बोलो दुर्गा मैया की जय” से गूंज उठेगा। शहर के बुजुर्ग कहते हैं, “प्रकाश द्विवेदी विधायक बाद में हैं, पहले जनता के बेटे” हैं।
उनकी “प्राथमिकता में सर्वप्रथम जनता” है। “वे सत्ता के लिए नहीं, सेवा के लिए राजनीति” करते हैं। और दूसरी तरफ, वे “माँ भगवती के परम उपासक” हैं। नवरात्रि में “नौ दिन व्रत, माँ की आराधना और सनातन संस्कृति के प्रति उनका समर्पण किसी से छुपा नहीं” है। उनके लिए यह “पुष्पवर्षा सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि माँ के चरणों में एक भक्त का समर्पण” है। प्रशासन और समिति के अनुसार दोपहर 2 बजे से शुरू होने वाले इस “दिव्य विसर्जन महोत्सव” में हजारों श्रद्धालु शामिल होंगे। “हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा” का “नजारा” ऐसा होगा कि “बांदा का यह विसर्जन महोत्सव प्रदेश ही नहीं, देश भर में चर्चा” का विषय बन जाएगा। सच कहा गया है “जब नीयत में सेवा हो और दिल में भक्ति, तो जननायक इतिहास रचता है।” सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी वही “इतिहास” रचने जा रहे हैं।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
