
- शरद मिश्रा
बांदा। विधायक प्रकाश द्विवेदी की “लोकप्रियता से घबराए विरोधियों” ने अब “नीचता की सारी हदें” पार कर दी हैं। विधायक के नाम से “ऑफिस ऑफ प्रकाश द्विवेदी” नामक फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ “नकारात्मक और भ्रामक भाषा” का प्रयोग किया जा रहा है। मामले का “खुलासा” होने पर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने “सोशल मीडिया” पर “पोस्ट साझा” कर “कड़ा प्रहार” किया।
उन्होंने कहा कि यह “विरोधियों” की “कुंठित और ओछी मानसिकता” का “जीता-जागता” सबूत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले 25 वर्षों से “निस्वार्थ भाव” से “समाज और राष्ट्र की सेवा” में लगे हैं, उनकी “गगनचुंबी लोकप्रियता और राष्ट्रभक्ति विरोधियों” के “गले नहीं उतर” रही। विधायक प्रकाश ने कहा कि “विरोधी सीधे तौर पर मुकाबला नहीं कर सकते, इसलिए फर्जी आईडी की आड़ में साजिश” रच रहे हैं। यह केवल “मेरी छवि खराब करने की कोशिश नहीं,बल्कि प्रधानमंत्री के प्रति जनता के विश्वास को तोड़ने का कुत्सित प्रयास” है।
प्रकाश द्विवेदी ने “दो टूक” कहा कि “ऐसे लोगों को बख्शा नहीं” जाएगा। फर्जी अकाउंट संचालकों की “पहचान” कर उनके खिलाफ “एफआईआर दर्ज” कराई जाएगी और “कठोर वैधानिक कार्रवाई” सुनिश्चित करायेगें। उन्होंने “जनता और समर्थकों” से अपील की है कि वह ऐसे “किसी भी फर्जी अकाउंट से सावधान रहें, सतर्क रहें और किसी भी भ्रामक पोस्ट पर विश्वास” न करें। समर्थकों ने भी इस “फर्जीवाड़े की निंदा” की है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
