31.2 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
ठेकेदार सुरेश 'सिस्टम' का 'सुपर माफिया' ? करोड़ों के 'मानक विहीन' काम, डीएम, सीएम के लिये चुनौती ?
उत्तर प्रदेश

ठेकेदार सुरेश ‘सिस्टम’ का ‘सुपर माफिया’ ? करोड़ों के ‘मानक विहीन’ काम, डीएम, सीएम के लिये चुनौती ?

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले का ठेकेदार सुरेश गुप्ता ऐसा कथित “नाम” बन चुका है जिसने “अफसरशाही से लेकर कई जनप्रतिनिधियों” तक को “अपने प्रभाव की बेड़ियों” में “जकड़” रखा है ? यह ठेकेदार-कभी आम ठेकेदार रहा, पर आज पूरे सिस्टम पर ऐसे “हावी” बताया जाता है जैसे वह सिर्फ ठेके नहीं, पूरा “तंत्र” चला रहा हो? सूत्रों की मानें तो “यह वही ठेकेदार” है जिसे जिले में “सिस्टम का रिमोट कंट्रोल” कहा जाता है? आरोप हैं कि जिले की कई कार्यदायी संस्थाओं में छोटे से छोटे इंजीनियर से लेकर ऊपर “बैठे बड़े अधिकारियों” तक उसकी “मर्जी” और “मन” से चलतें हैं।

ठेकेदार सुरेश 'सिस्टम' का 'सुपर माफिया' ? करोड़ों के 'मानक विहीन' काम, डीएम, सीएम के लिये चुनौती ?

सूत्रों की सच मानें तो जब यह ठेकेदार “तरन्नुम” में आता है तो कथित तौर पर एक लाइन अक्सर गुनगुनाता है “नाच मेरी बुलबुल, तुझे पैसा मिलेगा मेरे जैसा कद्रदान तुमको कहां मिलेगा !” यह जुमला अब सिस्टम में फैल चुके प्रभाव का सूचक सा बन गया है? विभागीय कर्मचारियों और अधिकारियों पर आरोप है कि वे काम के बदले इस ठेकेदार से “मुंहमांगा वरदान” मांगते हैं। “जो मांगा, वो मिला !”

डीएम जे रीभा नें बताया:अब खतौनियों में गाटावार होगा अंश निर्धारण,गांव वार लाक व्यवस्था बंद

जिले की चर्चाओं में “बार-बार” उठ रहा सवाल “क्या डीएम जे. रीभा इस कथित भ्रष्ट साम्राज्य का सच सामने ला पाएंगी ?” जागरूक नागरिकों व सूत्रों का कहना है कि डीएम यदि जिले की सभी कार्यदायी संस्थाओं से सुरेश गुप्ता को दिए गए कार्यों का 5 साल का ही पूरा ब्योरा निकलवा कर तकनीकी जांच करा दें तो,”गुणवत्ता शर्मसार” दिखेगी, “भुगतान संदिग्ध नज़र” आएंगे, अधीनस्थ कर्मचारी और “इंजीनियर गले तक फंसे” दिखाई देंगे ? पूरा “सिस्टम सिंडिकेट” बेनकाब हो जाएगा ?

ठेकेदार सुरेश 'सिस्टम' का 'सुपर माफिया' ? करोड़ों के 'मानक विहीन' काम, डीएम, सीएम के लिये चुनौती ?

जनता का आरोप है कि इस ठेकेदार ने योगी सरकार की सख्त छवि और जीरो टॉलरेंस नीति की परवाह किए बिना “गुणवत्ता विहीन निर्माण” करके सरकारी खजाने को करोड़ों रुपये का नुकसान पहुंचाया है ? अगर सीबीआई जैसी स्वतंत्र एजेंसी से तकनीकी जांच करा दी जाए तो ये ठेकेदार और उसके समर्थक “अफसर-इंजीनियर” सीधे जेल में मिलेंगे ! इस पूरे प्रकरण ने जिले की राजनीति, अफसरशाही और ठेकेदारी पर एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है ! सूत्रों के मुताबिक जिले में चर्चा है कि डीएम जल्द ही इस ठेकेदार के पुराने कार्यों का विवरण मंगवा सकती हैं। अगर ऐसा हुआ तो बांदा का सबसे “बड़ा निर्माण घोटाला उजागर” होने की उम्मीद जताई जा रही है।

 

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

निजी भूमि के पट्टे में चल रहा ओवरलोडिंग का खेल : बालू भरे कई वाहनों को सीओ ने किया सीज

सीएचसी का डीएम अनुराग ने किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के दिए निर्देश

City News Uttar Pradesh

गांवों में खाकी का भ्रमण जारी, अपराधियों को दे रही अल्टीमेटम, जिले की सीमाओं में निरंतर चल रही वाहनों की चेकिंग

City News Uttar Pradesh

बांदा डीएम दुर्गा शक्ति के आईएएस पति अभिषेक का इस्तीफा योगी नें किया मंजूर

City News Uttar Pradesh

नसीमुद्दीन बने अखिलेश के ‘पारस मणि’: ‘पीडीए’ को दें रहे चमक, भाजपा में खौफ !

City News Uttar Pradesh Desk

किसानों पर महंगाई की दोहरी मार : डीजल के बाद अब डीएपी खाद के दाम में 150 रुपये की का हुआ भारी इजाफा

ब्रेकिंग न्यूज़