
- शरद मिश्रा
बांदा। चुनावी मौसम नज़दीक आते ही कांग्रेस ने ज़िले में अपनी ‘संगठनात्मक मशीनरी को टर्बो मोड’ में डाल दिया है। नरैनी ब्लॉक में गुरुवार को हुई परिचर्चा और प्रशिक्षण कार्यक्रम ने साफ कर दिया है कि पार्टी अब एसआईआर फार्म को लेकर मैदान में सीधे उतर चुकी है। कांग्रेस ने अपने बूथ लेवल एजेंटों को दो-टूक चेतावनी दी है “एसआईआर फार्म कमज़ोर पड़ा तो पूरा चुनावी खेल बिगड़ जाएगा।”

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कार्यकर्ताओं को सख्त लहजे में निर्देश दिया “हर बूथ पर एसआईआर फार्म भरवाना आपकी पहली और सबसे बड़ी जिम्मेदारी है”। बीएलओ के साथ तालमेल न बैठा तो समझिए आप बूथ पर आधे अधूरे साबित होंगे। उन्होंने आगे चेताया “किसी भी दिक्कत पर तुरंत जिला कांग्रेस कार्यालय से संपर्क करें”।

जिस अंदाज़ में जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने निर्देश दिए, उससे साफ है कि कांग्रेस इस बार संगठन की ढिलाई बिल्कुल बर्दाश्त करने के मूड में नहीं है। कार्यक्रम में एआईसीसी द्वारा नियुक्त प्रशिक्षक एवं जिला महासचिव कालीचरण निगम ने बूथ एजेंटों को एसआईआर फार्म भरने की ट्रेनिंग दी।

उनका सीधा संदेश “हम हर दिन जिला कार्यालय पर उपलब्ध हैं। एसआईआर से जुड़े हर सवाल का समाधान तुरंत मिलेगा। लेकिन आपके बूथ पर काम रुकना नहीं चाहिए!” उन्होंने साफ कहा कि बूथ लेवल एजेंट ही चुनावी मशीनरी की रीढ़ हैं। “हम बूथों को मज़बूत करेंगे तभी ऊपर की राजनीति मजबूत होगी।” नरैनी ब्लॉक की मीटिंग में कार्यकर्ताओं की भागीदारी ने कांग्रेस को नए आत्मविश्वास से भर दिया। मौके पर यह प्रमुख पदाधिकारी एआईसीसी सदस्य रमेशचंद्र कोरी, जिला उपाध्यक्ष बल्देव प्रसाद वर्मा मौजूद रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
