City News Uttar Pradesh
ट्रेन से कटकर महिला की दर्दनाक मौत, पटरी किनारे मिला शव, इंटरनेट मीडिया के माध्यम से हुई पहचान
उत्तर प्रदेश

रेलवे ट्रैक पार करते समय मालगाड़ी से कटकर अधिवक्ता की मौत, ट्रेन में फंसकर 500 मीटर तक घिसटा शव

  • विनोद मिश्रा

बांदा। दवा लेने बाजार जा रहे अधिवक्ता की पटरी पार करते समय मालगाड़ी से कटकर मौत हो गई। शव ट्रेन में फंसकर 500 मीटर दूर तक घिसटता चला गया। जीआरपी ने शव की पहचान कराई है।


मोहल्ला गायत्री नगर निवासी 51 वर्षीय अधिवक्ता जुगुल किशोर की शनिवार शाम बजरंग विद्यालय के पास होम व आउटर सिंग्नल के बीच पटरी पार करते समय ट्रेन से कटकर मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अतर्रा की ओर से आई मालगाड़ी से हादसा हुआ है। शव पटरियों के पास पड़ा देखकर घटनास्थल में राहगीरों की भीड़ लग गई। रेलवे कर्मियों के मेमो भेजने पर जीआरपी ने शव की पहचान कराने का प्रयास किया।

रेलवे ट्रैक पार करते समय मालगाड़ी से कटकर अधिवक्ता की मौत, ट्रेन में फंसकर 500 मीटर तक घिसटा शव
Banda Crime: Lawyer dies after being hit by goods train while crossing railway track, body stuck in train and dragged for 500 meters

जिसमें कुछ देर बाद दिवंगत के पुत्र ऋषि कुमार ने उनकी पहचान की। दिवंगत के भाई अवध किशोर ने बताया कि वह वकालत करने के साथ कोचिंग पढ़ाते थे। घर से जाते समय उन्होंने कहा था कि कंप्यूटर दुकान में फार्म भरवाने के बाद वह अपनी शुगर की दवा ले आएंगे। तब तक कोचिंग पढ़ाने का समय हो जाएगा। दवा लेने सब्जी मंडी मेडिकल स्टोर जाते समय हादसा हुआ है। उन्हें कम सुनाई पड़ता था। इससे वह ट्रेन के नजदीक पहुंचने की बात नहीं समझ पाए हैं। जीआरपी थाने के एसआइ अखिलेश ने बताया कि उन्हें क्षतिविछत हालत में दो भागों में कटा शव मिला है। शव की पहचान कराते हुए कागजी कार्रवाई की गई है।

 

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम आनंद नें बालू भंडारण पर कसी लगाम : नियमों क़ा पढ़ाया पाठ …

City News Uttar Pradesh

Banda : केन नदी से अवैध निकाली गई डंप बालू सीज …

किसान कर रहा गुहार : थमे बरखा रानी प्रभु कर दो कृपा !

City News Uttar Pradesh

अरबों की पंचायत भूमि पर ‘अवैध साम्राज्य’: 34 कब्जाधारकों पर ‘बुलडोजर’ की तैयारी

City News Uttar Pradesh

हादसा : झांसी- मिर्जापुर हाइवे पर ट्रक की टक्कर लगने से बाइक सवार चाचा-भतीजा हुए घायल, अस्पताल में हुए भर्ती

City News Uttar Pradesh

बांदा में गूंजा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की कामयाबी: भाजपाइयों ने निकाला ‘विजय मार्च’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़