- विनोद मिश्रा
बांदा। खेत में कराई गई बोरिंग सप्ताह में दो बार फेल होने से कर्जदार किसान का धैर्य जवाब दे गया। हार्ट अटैक पड़ने से उनकी मौत हो गई। उन्हें बैंक का तीन लाख रुपये कर्जा भरने की भी चिंता थी। गिरवां थाना क्षेत्र के ग्राम खानपुर निवासी दशरथ के 55 वर्षीय पुत्र किसान राकेश सिंह को खेत जाने पर सीने में तेज दर्द हुआ था। खेत से घर लौटने पर उन्होंने परिजानों को मामले की जानकारी दी। इसी बीच उनकी हालत बिगड़ गई। परिजन बेहोशी की हालत में जब तक जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। तब तक उसकी रास्ते में मौत हो गई।

डाक्टरों ने किसान की मौत का मेमो कोतवाली भेजा। दिवंगत किसान के भाई विनोद ने बताया कि राकेश पिपरमिंट की खेती करते थे। सप्ताह भर पहले उन्होंने सिंचाई के लिए खेत में दो बार बोरिंग कराई। लेकिन दोनों बार बोरिंग फेल हो गईं थी। बोरिंग कराने में उनके करीब डेढ़ लाख रुपये भी खर्च हो गए थे। इतना ही नहीं चार माह पहले उन्होंने खत्री पहाड़ स्थित आर्यावर्त बैंक शाखा से कृषि कार्य के लिए तीन लाख रुपये कर्ज लिया था। बोरिंग फेल होने से वह परेशान रहते थे। उन्हें बैंक का कर्ज भरने की चिंता रहती थी। इसी तनाव में अचानक दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
