24.7 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
पहले मारे दो-तीन थप्पड़ और फिर जरा सी बात पर पति ने उठा लिया खौफनाक कदम, पुलिस मामले की कर रही जांच
उत्तर प्रदेश

पत्नी को थप्पड़ों से पीटा फिर पति ने उठा लिया खौफनाक कदम: पुलिस मामले की कर रही जांच

  • विनोद मिश्रा

बांदा। शराब बुरी बला है। पीने से मना करने पर युवक ने पहले पत्नी को थप्पड़ों से पीटा बाद में उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों ने बताया कि नशे में उसने आत्मघाती कदम उठाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दे कि बिसंडा थाना के ग्राम लोधनपुरवा निवासी लल्लूराम राजपूत के 35 वर्षीय पुत्र महेश ने रविवार रात नौ बजे घर के पीछे बने बरामदे में साफी से फंदा लगा लिया। कुछ देर बाद छोटे भाई शिवनरेश वहां गया तो वह छप्पर की धन्नी से लटका था। छोटे भाई ने फंदाकर काटकर उसे नीचे उतारा।

पहले मारे दो-तीन थप्पड़ और फिर जरा सी बात पर पति ने उठा लिया खौफनाक कदम, पुलिस मामले की कर रही जांच
First slapped me two-three times and then on small issue the husband took the dreadful step

पीएचसी ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता ने बताया कि उनके पास कुल आठ बीघा जमीन है। इससे किसानी करने के साथ वह मजदूरी करता था। शराब पीने का लती था। घटना के दिन सुबह से वह शराब पी रहा था। पत्नी पार्वती ने शाम को उसे नशा करने से मना किया तो उसने विवाद कर उसे दो-तीन थप्पड़ मार दिए। इससे पत्नी ने नाराज होकर खाना नहीं बनाया। इन्हीं सब बातों को लेकर उसने यह कदम उठाया है। उसके एक बेटी है। बिसंडा थाना निरीक्षक श्यामबाबू शुक्ला ने बताया कि प्रथम दृष्टया घरेलू नाराजगी में आत्महत्या करना सामने आया है। विधिक कार्रवाई की गई है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

हर्ष फायरिंग से मौत देने वाला गिरफ्तार : घटना के बाद से था फरार

City News Uttar Pradesh

जलशक्ति मंत्री रामकेश नें एमएलसी चुनाव की समझाई रणनीति: हर हालत में होगी जीत

City News Uttar Pradesh

महाराणा प्रताप चौक का मुद्दा फिर गरमाया: क्षत्रिय महासभा नें आयुक्त को दिया ज्ञापन

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट मंडल के दोनोँ सांसदों पर टिकट कटने का खतरा ? राम जानें क्या होगा अंजाम !

City News Uttar Pradesh

डीएम आनंद अग्रचेती : शराब के अवैध कारोबारियों की होगी पकड़ ! …

जलशक्ति मंत्री रामकेश निषाद की फिर ललकार: मैनपुरी में होगी सपा की ऐतिहासिक हार !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़