28 C
Lucknow
August 29, 2026
City News Uttar Pradesh
किसानों के लिये खुशखबरी: किसान 90 फीसदी सब्सिडी पर लगा सकें सोलर प्लांट
उत्तर प्रदेश

किसानों के लिये खुशखबरी: किसान 90 फीसदी सब्सिडी पर लगा सकें सोलर प्लांट

  • विनोद मिश्रा

बांदा। किसानों के लिए अच्छी खबर है। काश्तकार 90 फीसदी सब्सिडी पर खेतों की नलकूप से सिंचाई करने के लिए सोलर प्लांट लगवा सकेंगे। यही नहीं, सोलर पावर प्लांट ऑनग्रिड हो, जिससे बिजली बेचकर कमाई भी कर सकेंगे। बिजली निगम के अनुसार किसानों को नलकूप चलाने के लिए 85 रुपये प्रति हॉर्सपावर के हिसाब से हर माह बिजली का बिल चुकाना पड़ता है।

किसानों के लिये खुशखबरी: किसान 90 फीसदी सब्सिडी पर लगा सकें सोलर प्लांट
Good news for farmers: Farmers can set up solar plants at 90 percent subsidy

किसानों को बिजली पर होने वाले खर्च से बचाने और बिजली बनाकर बेचने से कमाई कराने के लिए यूपी-नेडा बेहतर योजना लेकर आया है। चूंकि खेतों की सिंचाई के लिए नलकूप नियमित रूप से नहीं चलता है, इसलिए बिजली बेचकर किसान अच्छी कमाई कर सकेगा। किसानों को सोलर पावर प्लांट लगाने के लिए सरकार 90 फीसदी तक सब्सिडी दे रही है ताकि ज्यादा आर्थिक बोझ भी नहीं पड़े।

किसानों के लिये खुशखबरी: किसान 90 फीसदी सब्सिडी पर लगा सकें सोलर प्लांट
Good news for farmers: Farmers can set up solar plants at 90 percent subsidy

यूपी-नेडा के प्रोजेक्ट ऑफिसर वीरेंद्र कुमार जैन ने बताया कि 90 फीसदी सब्सिडी का लाभ लेने के लिए 323 किसान आवेदन कर चुके हैं। इन आवेदनों की जल्द जांच कराकर सोलर पावर प्लांट लगाने की दिशा में काम किया जाएगा। पंप की क्षमता सोलर पावर प्लांट कीमत केंद्रांश राज्यांश कृषक अंश के संबंध में तीन एचपी 4.5 कि.वा.कीमत 265439 रुपये, इसमें क्रेन्द्र का अंश 79632 राज्य का 159263 और कृषक का 26544 रुपये होगा। इसी क्रम में पांच एचपी 7.5 कि.वा. 426750 128025 256050 42675,7.5 एचपी 11.2 कि.वा. 623909 187173 374345 62391 होगा।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

दहेज में सफारी गाड़ी न मिलने पर इंजीनियर ने की दूसरी शादी, पत्नी ने आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल करने का लगाया आरोप …

City News Uttar Pradesh

तीन अंतर्राज्यीय तस्करों को 53 किलो गांजा के साथ दबोचा: दो तमंचा, दो कार व कैश बरामद

City News Uttar Pradesh

मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक : बासी कढ़ी में सौवां उबाल साबित !

City News Uttar Pradesh

बेवफाई : महिला नें पति सहित चार के विरूध्द दर्ज कराई थाने में रपट

City News Uttar Pradesh

प्रतिनिधि अंकित ने ‘विकास कार्यों’ की परखी हकीकत: समयबद्ध ‘निर्माण कार्य’ पर जोर

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें पहलवानों का बढ़ाया उत्त्साह: कहा भारतीय संस्कृति से जुड़ी है कुश्ती

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़