26.1 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
डिंपल यादव पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ सपा हल्ला बोल: मौलाना की गिरफ्तारी की मांग
उत्तर प्रदेश

डिंपल यादव पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ सपा हल्ला बोल: मौलाना की गिरफ्तारी की मांग

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। मुख्यालय की सड़कों पर मंगलवार को आक्रोश, अस्मिता और सम्मान की आवाज गूंजती रही। समाजवादी पार्टी महिला सभा की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ताओं ने मैनपुरी सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की धर्मपत्नी डिंपल यादव के सम्मान की लड़ाई के लिए मोर्चा खोल दिया। यह विरोध उस समय तेज हुआ जब एक मौलाना द्वारा सांसद डिंपल यादव के खिलाफ सार्वजनिक मंच से की गई अभद्र और अशोभनीय टिप्पणी सामने आई।

डिंपल यादव पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ सपा हल्ला बोल: मौलाना की गिरफ्तारी की मांग

प्रदर्शन कर रहीं समाजवादी महिला सभा की जिलाध्यक्ष अर्चना सिंह पटेल ने कहा “डिंपल यादव केवल एक सांसद नहीं हैं, वह महिला गरिमा, आत्मसम्मान और सशक्तिकरण की प्रेरणास्रोत हैं”। मौलाना साजिद रशीदी द्वारा दिया गया बयान न सिर्फ एक प्रतिष्ठित महिला का अपमान है, बल्कि समस्त नारी जाति के स्वाभिमान को कुचलने की साजिश है। महिला कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाकर और नारेबाजी कर मौलाना के खिलाफ अपना आक्रोश जताया।

डिंपल यादव पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ सपा हल्ला बोल: मौलाना की गिरफ्तारी की मांग

सीओ के माध्यम से पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई है कि संविधान और कानून के खिलाफ जाकर महिलाओं के सम्मान पर हमला करने वाले मौलाना को अविलंब गिरफ्तार किया जाए। प्रदर्शन के दौरान सैकड़ों महिला कार्यकर्ता नारे लगाते हुए सड़क पर उतरीं ‘डिंपल यादव का अपमान, नहीं सहेगा हिन्दुस्तान, महिला का अपमान, नहीं सहेगा समाजवाद, मौलाना को जेल भेजो महिला सम्मान बचाओ ! जिलाध्यक्ष अर्चना पटेल ने कहा कि “यदि सरकार मौलाना के खिलाफ कार्यवाही नहीं करती, तो समाजवादी महिला सभा पूरे प्रदेश में आंदोलन खड़ा” करेगी।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : डीएम आनन्द सिंह नें जनता को दिया जागरूकता संदेश, स्वयं को लगवाया कोरोना वैक्सीन का टीका…

City News Uttar Pradesh

बांदा पुलिस ने दर्ज किया ‘शानदार रिकॉर्ड’: आपातकालीन मदद में ‘नया मापदंड’

डीएम दीपा रंजन नें दी सलाह : “उद्योग लगायें औऱ माला -माला” हो जायें

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का निरीक्षण करने चित्रकूट पहुंचे अपर मुख्य सचिव, अब बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे को मध्यप्रदेश की सीमा से जोड़ने की तैयारी

नसीमुद्दीन बने अखिलेश के ‘पारस मणि’: ‘पीडीए’ को दें रहे चमक, भाजपा में खौफ !

City News Uttar Pradesh Desk

पुलिस की गौ तस्करों से मुठभेड़ : एक कुन्टल से अधिक मांस बरामद …

ब्रेकिंग न्यूज़