29.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
विधायक प्रकाश का 'विकास' के पन्नों में नया अध्याय: महुआ में बनेगा सभागार और गेस्ट हाउस
उत्तर प्रदेश

विधायक प्रकाश का ‘विकास’ के पन्नों में नया अध्याय: महुआ में बनेगा सभागार और गेस्ट हाउस

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। विकास की राह पर एक और मील का पत्थर अब महुआ ब्लॉक में स्थापित होने जा रहा है। यहां की तस्वीर अब बदलने जा रही है। जनप्रतिनिधित्व और विकास के समर्पण का एक और उदाहरण तब सामने आया जब बांदा सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी के प्रयासों से महुआ ब्लॉक में ब्लॉक सभागार और गेस्ट हाउस के निर्माण की मंजूरी मिल गई है। विधायक प्रकाश द्विवेदी ने हाल ही में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से लखनऊ में मुलाकात कर महुआ ब्लॉक के उच्चीकरण एवं विकास से जुड़े दो महत्वपूर्ण प्रस्ताव प्रस्तुत किए। उन्होंने न केवल महुआ ब्लॉक में ब्लॉक सभागार की आवश्यकता जताई, बल्कि वहां पर ठहरने की सुविधा हेतु एक सुव्यवस्थित गेस्ट हाउस बनाए जाने की भी पुरजोर मांग रखी।

विधायक प्रकाश का 'विकास' के पन्नों में नया अध्याय: महुआ में बनेगा सभागार और गेस्ट हाउस

ग्राम्य विकास विभाग के प्रभारी उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विधायक प्रकाश द्विवेदी द्वारा प्रस्तुत दोनों प्रस्तावों को तत्काल स्वीकृति प्रदान कर दी। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही इन दोनों निर्माण कार्यों को धरातल पर उतारने की प्रक्रिया शुरू होगी, जिससे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। महुआ ब्लॉक में वर्षों से एक स्थायी सभागार और गेस्ट हाउस की मांग उठती रही है। प्रशासनिक बैठकों, पंचायत बैठकों और सरकारी योजनाओं की समीक्षा के लिए जहां एक ओर सभागार का अभाव महसूस होता है, वहीं दूसरी ओर अधिकारियों व बाहर से आने वाले प्रतिनिधियों के रुकने के लिए कोई उचित स्थान नहीं है। इस कमी को विधायक द्विवेदी ने गंभीरता से उठाया और उसे शासन तक पहुंचाया। इस घोषणा के बाद महुआ ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्रों में खुशी और उम्मीद का माहौल है। लोगों का कहना है कि इस पहल से न केवल ब्लॉक स्तर पर कामकाज सुचारु रूप से होगा, बल्कि इससे सरकारी योजनाओं की निगरानी, क्रियान्वयन और समन्वय भी बेहतर होगा।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधानसभा चुनाव : बांदा में पोलिंग पार्टियों ने बूथों में डाला डेरा, दिन भर चली कवायद

City News Uttar Pradesh

Banda : छह सैकड़ा से ज्यादा कर्मियों ने लगवाया टीका, दूसरी डोज से शरीर में बढ़ेगी एंटीबाडी …

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें कहा : जन सेवा ही मेरी भीष्म प्रतिज्ञा !

डीएम दुर्गा शक्ति बेसिक शिक्षण व्यवस्था देख हुई चिंतित: दिये सख्त निर्देश

नकली खाद के गोरखधंधे पर कृषि अधिकारी सवालों के घेरे में: क्या हो रही बचाने की तैयारी ?

City News Uttar Pradesh

शिक्षक एमएलसी चुनाव : बांदा जिले में दिखा त्रिमूर्ति का प्रचार धमाल !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़