![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/09/WhatsApp-Image-2024-09-07-at-6.52.59-PM-263x300.jpeg)
- शरद मिश्रा
बांदा। डीएम के सख्त निर्देश पर जिले में नकली खाद के बड़े पैमाने पर चल रहे कारोबार का खुलासा हुआ है, पर जिला कृषि अधिकारी मनोज गौतम की कर्तव्यनिष्ठा सवालों के घेरे में आ गई है। छापे में लाखों रुपये की नकली खाद और उसके निर्माण में उपयोग होने वाले रसायन बरामद हुये। दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया, जिन्हें बाद में पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। बड़ी कार्रवाई से खाद माफिया में हड़कंप मच है। कई अपनी दुकानें और गोदाम छोड़कर फरार हैं।

प्रशासन की टीम ने आरोपियों की निशानदेही पर ओरन क्षेत्र में भी छापेमारी की, जहां से लाखों की नकली खाद और उसे बनाने के रसायन बरामद हुए। कार्रवाई के दौरान राम गुप्ता और शिवहरे खाद भंडार पर ताले तोड़कर छापा मारा गया और दोनों दुकानों को सील कर दिया गया है।

जिला कृषि अधिकारी ने मौके पर नकली खाद के सैंपल तो ले लिए, लेकिन दुकान और गोदाम सील करने के बाद भी चाबियां थाने में जमा नहीं की गईं। इसे लेकर क्षेत्र में चर्चा है कि कुछ अधिकारी खाद माफिया को संरक्षण दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि प्रशासन की इस बड़ी बरामदगी के बावजूद ठोस कार्रवाई न होने से मामला दबाने की कोशिश की जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, इस छापेमारी में लगभग 5 लाख रुपये की नकली खाद सील की गई है। नकली खाद की इतनी बड़ी खेप मिलने के बाद प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं कि आखिरकार खाद माफिया पर इतनी मेहरबानी क्यों की जा रही है। क्या इसके पीछे बड़े लोगों का हाथ है ? इस पूरी छापेमारी के बाद अब देखना यह है कि प्रशासन इस मामले में कितनी सख्ती से कार्रवाई करता है। क्या खाद माफिया पर शिकंजा कसा जाएगा या यह मामला सिर्फ औपचारिकता बनकर रह जाएगा ?
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
