
- विनोद मिश्रा
बांदा। डीएम जे. रीभा की अध्यक्षता में तहसील अतर्रा में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले भर से आए नागरिकों की समस्याओं को सुना गया और कई मामलों में मौके पर ही निस्तारण किया गया।

इस समाधान दिवस में कुल 89 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 5 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही संबंधित अधिकारियों द्वारा कराया गया। डीएम ने निर्देश दिए कि शेष शिकायतों का निस्तारण समयबद्धता और गुणवत्ता के साथ किया जाए। बदौसा की महिला फरियादी को आवास के लिए पट्टा देने के निर्देश मौके पर ही कानूनगो को दिए गए।

डीएम जे. रीभा ने ग्राम बल्लान में चकमार्ग पर अतिक्रमण हटाने हेतु लेखपाल को तत्काल कार्रवाई करने का आदेश। संजय नगर अतर्रा में नाली निर्माण व ड्रेनेज की समस्या पर नगरपालिका अधिकारी को निर्देशित किया गया। बदौसा रोड पर पानी लीक की शिकायत पर जल निगम के अभियंता को तुरंत सुधार कार्य करने का निर्देश। बीरमपुर में हैंडपंप में समरसेबिल लगाने की शिकायत पर लेखपाल को मौके पर जाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

इसके अलावा, विद्युत विभाग से जुड़ी शिकायतों की संख्या अधिक होने पर जिलाधिकारी ने एक विशेष कैंप लगाकर समाधान करने का निर्देश विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता को दिया। समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल, उप जिलाधिकारी राहुल द्विवेदी, डीएफओ अरविंद कुमार, जिला विकास अधिकारी, पीडी डीआरडीए, तहसीलदार अतर्रा, सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
