City News Uttar Pradesh
पूर्व सांसद भैरों एवं प्रधानाचार्य ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र: टॉपर्स को मिला पुरस्कार
उत्तर प्रदेश

पूर्व सांसद भैरों एवं प्रधानाचार्य ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र: टॉपर्स को मिला पुरस्कार

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

चित्रकूट। चित्रकूट इंटर कॉलेज कर्वी में कक्षा 6, 7, 8, 9 और 11 के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। इस अवसर पर एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें पूर्व सांसद व विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष भैंरों प्रसाद मिश्र ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया।

पूर्व सांसद भैरों एवं प्रधानाचार्य ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र: टॉपर्स को मिला पुरस्कार

पूर्व सांसद ने कहा, “शिक्षा ही वह चाबी है, जो सफलता के सभी ताले खोलती है। आप सभी छात्र मन लगाकर पढ़ाई करें और चित्रकूट का नाम रोशन करें।” उन्होंने बताया कि गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी यदि छात्र-छात्राएं यूपी बोर्ड मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करते हैं, तो कॉलेज की ओर से ₹1,00,000 का पुरस्कार दिया जाएगा।

पूर्व सांसद भैरों एवं प्रधानाचार्य ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र: टॉपर्स को मिला पुरस्कार

प्रधानाचार्य डॉ. रणवीर सिंह चौहान ने छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नए शैक्षिक सत्र की शुरुआत हो चुकी है और प्रवेश प्रक्रिया भी जारी है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय आने और अनुशासन के साथ पढ़ाई करने की सलाह दी।
विद्यालय की ओर से जानकारी दी गई कि कक्षा 11 (व्यावसायिक वर्ग) में देवनारायण ने 86% अंक प्राप्त कर टॉप किया। कक्षा 9 की छात्रा आराधना देवी ने 96% अंक लाकर पूरे विद्यालय में पहला स्थान हासिल किया। हरियंत प्रकाशन की ओर से सभी टॉपर्स को हर विषय की नवीनतम पुस्तकें भेंट की गईं।

पूर्व सांसद भैरों एवं प्रधानाचार्य ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र: टॉपर्स को मिला पुरस्कार

इस समारोह में भाजपा नेता हबीब खान, परीक्षा प्रभारी श्रीनिवास त्रिपाठी, वीरेंद्र शुक्ला, विवेक तिवारी, रामबचन सिंह, डॉ. रमेश सिंह चंदेल, फूलचंद चंद्रवंशी सहित अनेक गणमान्य नागरिक, शिक्षकगण और अभिभावक उपस्थित रहे। पुरस्कार वितरण समारोह का संचालन प्रवक्ता विजय कुमार पांडे ने किया।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डिग्री शिक्षा में छात्रों के बुरे दिन : कैसे मिलेगा प्रवेश सीटें कम और मेरिट भी ज्यादा

City News Uttar Pradesh

डीएम नें किया घरौनी वितरण : लाभार्थियों को योजना का बताया फायदा

डीएम दुर्गा शक्ति नें स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण: ऐसी व्यवस्था की परिंदा भी न पर मारे

Banda – सभासद के भाई का शव नाली में मिला, हत्या की आशंका !

City News Uttar Pradesh

भाजपा सांसद की गालियों से आहत दानिश से मिले राहुल: घर जाकर लगाया गले, कैप्शन में लिखा- नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान

City News Uttar Pradesh

नसीमुद्दीन चर्चा में : सपा मुखिया से कथित मुलाकत को लेकर राजनीति गर्म ! ….

ब्रेकिंग न्यूज़