26.7 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : सड़क हादसे में युवक की मौत, पत्नी और सास जख्मी…

 

– हादसे को अंजाम देकर कार चालक वाहन समेत मौके से भागा

बांदा। तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। बाइक में सवार मृतक की पत्नी और सास गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलों को पुलिस ने उठाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली नगर क्षेत्र के कतरावल गांव निवासी कमलेश (35) पुत्र शिवकुमार शुक्रवार दोपहर पत्नी शिवप्यारी (30) तथा सास रानी (60) पत्नी चंद्रपाल को लेकर बाइक पर अपनी ससुराल देवरार गांव जा रहा था। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गिरवां थाना क्षेत्र के महुआ गांव के नजदीक पीछे से आ रही तेज रफ्तार टेंपो की ठोकर से बाइक सवार पत्नी और सास सड़क किनारे गिरकर घायल हो गईं। इसी बीच सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को बुरी तरह से रौंद दिया। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

The imaginary basketball arena is modelled and rendered.

दुर्घटना के बाद टेंपो और कार चालक अपने-अपने वाहन लेकर मौके से भाग निकले। घटना की जानकारी पुलिस को देकर आसपास के तमाम लोग मदद के लिए मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों के मुताबिक सास की हालत नाजुक बनी हुई है। पंचनामा भरने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।

पुलिस के मुताबिक मृतक के नाम चार बीघा जमीन है और खेती-किसानी करता था। टेंपो और कार चालक की तलाश की जा रही है। इस घटना के बाद परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

होली के दो दिवसीय “रंगोत्सव” में सराबोर हो गये लोग : जमकर बरसा रंग

City News Uttar Pradesh

बहारो फूल बरसाओ मेरा “नसीमुद्दीन” आया हैं: 25 तक “महकती” रहेगी “फिजां”

City News Uttar Pradesh

यूपी का मौसम: प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश के आसार, कई जिलों में नीचे खिसका न्यूनतम तापमान

यूपी के सभी स्कूल और कॉलेज 23 जनवरी तक रहेंगे बंद, तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर हुआ फैसला

City News Uttar Pradesh

अंकित गुप्ता द्वारा निर्माण कार्य का निरीक्षण : बोले लापरवाही पर होगी कार्रवाई

City News Uttar Pradesh

बैंक कैशियर नें फांसी लगाकर की आत्महत्या : घटना पर चर्चायें गर्म

ब्रेकिंग न्यूज़