
- विनोद मिश्रा
बांदा। जनपद से प्रयागराज तक सुगम आवागमन के लिए फोरलेन सड़क निर्माण की मांग अब संसद तक पहुंच गई है। सांसद कृष्णा देवी पटेल ने संसद में यह मुद्दा जोर-शोर से उठाया। और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया। उन्होंने कमासिन होते हुए प्रयागराज तक फोरलेन सड़क मार्ग के निर्माण की आवश्यकता को जनहित से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा बताया।सांसद पटेल ने कहा कि महाकुंभ जैसे विशाल धार्मिक आयोजनों के दौरान इस मार्ग पर वाहनों की संख्या हजारों में पहुंच जाती है, जिससे जगह-जगह भारी जाम की स्थिति उत्पन्न होती है।

उन्होंने बताया कि इस मार्ग से प्रयागराज, वाराणसी और अयोध्या जैसे धार्मिक नगरों तक लोगों का सीधा और कम दूरी वाला संपर्क होता है, लेकिन संकरे मार्ग की वजह से दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि यदि इस मार्ग को फोरलेन में परिवर्तित कर दिया जाए, तो न सिर्फ लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी, बल्कि क्षेत्र के विकास को भी नई रफ्तार मिलेगी। सांसद ने बताया कि बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और आम नागरिकों को हर दिन इस मार्ग पर सफर करना पड़ता है, ऐसे में सड़क की चौड़ाई और गुणवत्ता सुधारना बेहद जरूरी है। उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की है कि इस सड़क परियोजना को मंजूरी देकर निर्माण कार्य तत्काल शुरू कराया जाए।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
