City News Uttar Pradesh
साइबर अपराधियों पर कसेगा 'शिकंजा' : हर थाने में बना सेल, एक वर्ष में 1065 केस चेतावनी
उत्तर प्रदेश

साइबर अपराधियों पर कसेगा ‘शिकंजा’ : हर थाने में बना सेल, एक वर्ष में 1065 केस चेतावनी

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। डिजिटल युग की सबसे बड़ी चुनौती बन चुके साइबर अपराधों पर अब जिले की पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। हर थाने पर साइबर सेल की स्थापना कर दी गई है। अब पीड़ितों को जिला मुख्यालय तक भटकना नहीं पड़ेगा। शिकायतें सीधे थाने के स्तर पर ही दर्ज होंगी और कार्रवाई त्वरित गति से होगी।

साइबर अपराधियों पर कसेगा 'शिकंजा' : हर थाने में बना सेल, एक वर्ष में 1065 केस चेतावनी

प्रत्येक साइबर सेल में एक उपनिरीक्षक, एक कंप्यूटर ऑपरेटर और एक महिला सिपाही की तैनाती की गई है। यह टीम शिकायत दर्ज करने, जांच करने और अपराधियों तक पहुंचने की पूरी जिम्मेदारी संभालेगी। इससे खासतौर पर महिलाओं और बुजुर्गों को राहत मिलेगी, जो ऑनलाइन धोखाधड़ी और सोशल मीडिया ठगी का शिकार बनते रहे हैं।

साइबर अपराधियों पर कसेगा 'शिकंजा' : हर थाने में बना सेल, एक वर्ष में 1065 केस चेतावनी

पुलिस आंकड़े बताते हैं कि बीते एक साल में जिले में 1065 साइबर अपराध के मुकदमे दर्ज किए गए। इनमें से 900 मामले ऑनलाइन ठगी,फर्जी कॉल, बैंकिंग फ्रॉड और इंटरनेट हैकिंग से जुड़े थे। जबकि 165 मामले ऑफलाइन साइबर अपराधों के सामने आए। यह आंकड़े साफ दर्शाते हैं कि ऑनलाइन ठगी का जाल लगातार फैल रहा है। अपराधी नए-नए हथकंडे अपनाकर लोगों की गाढ़ी कमाई पर हाथ साफ कर रहे हैं।

कड़ी चुनौतियों के बीच अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने संभाला पदभार

अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने कहा “थानों पर साइबर सेल शुरू होने से पीड़ितों को समय से न्याय मिलेगा। हमारी टीमें पूरी तरह प्रशिक्षित और आधुनिक तकनीक से लैस होंगी। इससे अपराधियों पर नकेल कसना आसान होगा।” उन्होंने बताया कि जिले के 450 पुलिसकर्मियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। इस प्रशिक्षण में उन्हें ओटीपी फ्रॉड की पहचान, बैंकिंग धोखाधड़ी की जांच, सोशल मीडिया अपराधों की ट्रैकिंग, डिजिटल साक्ष्य एकत्र करने, कॉल सेंटरों के फर्जीवाड़े का खुलासा और लोकेशन ट्रेसिंग जैसी तकनीकें सिखाई गई हैं। एएसपी ने कहा कि नई व्यवस्था तभी सफल होगी जब जनता सहयोग करेगी।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

भाजपा जिलाध्यक्ष संजय डेंगू से पीड़ित: मेदांता में भर्ती, स्वास्थ लाभ की कामनायें

City News Uttar Pradesh

गणतंत्र दिवस : पुलिस लाइन ग्राउण्ड में फुल ड्रेस रिहर्सल का पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण

City News Uttar Pradesh

Banda : बच्चों का यौन शोषण: आयुर्विज्ञान संस्थान की टीम बच्चों की करेगी जांच…

City News Uttar Pradesh

आयुक्तकी बैठक में निर्देश : जल्द से जल्द पूरी की जाएं चुनावी तैयारियां

City News Uttar Pradesh

स्वास्थ कर्मियों का आंदोलन दसवें दिन जारी : अनशनकारियों नें दिया मंत्री रामकेश को ज्ञापन

रंजिश बुरी बला : पड़ोसी नें किसान को मारी गोली, घायल गंभीर हालत में कानपुर रेफर

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़