- विनोद मिश्रा
बांदा। दस दिनों तक मनाए गए गणेश महोत्सव की धूम गुरुवार को विसर्जन जुलूस के साथ खत्म हो गई। शहर और आसपास गांवों से लगभग डेढ़ सैकड़ा से अधिक प्रतिमाएं केन नदी घाट में नम आंखों के बीच विसर्जित की गईं।

विसर्जन जुलूस में अबीर-गुलाल से सराबोर युवक-युवतियां डीजे की धुन पर थिरकते रहे। “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आना” आदि उद्घोष गूंजते रहे।

गणेश प्रतिमा की स्थापना मान्यता के अनुसार एक दिन से लेकर तीन दिन, पांच दिन, सात दिन और नौ दिन तक की जाती है। 10 वें दिन यानी अनंत चतुर्दशी के मौके पर प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाता है। गुरुवार को अलग-अलग जत्थों में निकली गणेश प्रतिमाओं का धूमधाम से विसर्जन जुलूस निकाला गया।

इसमें शामिल युवक-युवतियां फिल्मी गीतों व भजनों पर जमकर थिरकते रहे। जमकर अबीर-गुलाल उड़ाया । केन नदी पहुंचकर घाट में प्रतिमाओं का नम आंखों के बीच विसर्जन किया।

इस दौरान गणेश के जयकारे गूंजते रहे। देर रात तक प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला चलता रहा। कुछ समाजसेवियों ने विसर्जन जुलूस में जलपान और प्रसाद वितरण की व्यवस्था की थी।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
