- विनोद मिश्रा
बांदा। जिले में ईद मिलादुनबी पर्व पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े हर्षोल्लास के साथ जुलूस निकाला गया।इसमें हिन्द-मुस्लिम के बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला, लोगों ने एकता की मिसाल दी।

इस दौरान नगर के प्रमुख मार्गों से होकर इस्लामी झंडे के साथ तिरंगा झंडा एवं भारत का नक्शा व मक्का मदीना की झांकी बना कर प्रमुख मार्गो से होकर जुलूस को निकाला। जुलुस में भारत का नक्सा व मक्का मदीना की झांकी को लोगों ने खूब सराहा। बाद में जिसकी झांकी अच्छी रही उसको पुरस्कार से नवाजा गया।

इस मौके पर सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल मौजूद रहा। आपको बता दें कि ईद मिलादुनबी इस्लाम के प्रमुख पैगंबर मोहम्मद का जन्म उत्सव आज था। ऐतिहासिक ग्रंथों के अनुसार मोहम्मद का जन्म सन 570 में सऊदी अरब में हुआ था।

इन्होंने अपने जीवन काल के दौरान मोहम्मद ने इस्लाम धर्म की स्थापना की और एकमात्र सम्राज्य के रूप में सऊदी अरब का निर्माण किया जो अल्लाह की इबादत के लिए समर्पित था। पैगंबर मोहम्मद की मृत्यु के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने विविध औपचारिक उत्सव के साथ यह पर्व को मनाना शुरू किया।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
