27.9 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
बाप रे बाप सूचना विभाग का यह हाल : अवैध बालू खनन को बना ढाल, हुआ मालामाल !
उत्तर प्रदेश

बाप रे बाप सूचना विभाग का यह हाल : अवैध बालू खनन को बना ढाल, हुआ मालामाल !

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बाप रे बाप, जिले में अवैध खनन कराने में कथित तौर पर शामिल है बांदा का सूचना विभाग ! यह खबर अपने आप को हैरान कर देने वाली है। बताते है कि सूचना विभाग का बालू माफियाओं के लिये फरमान है कि अवैध खनन करिए बदले में “फील गुड” कराईये ! वह भी किस आधार एवं आश्वासन पर वह हम आपको बतायेगे !

बाप रे बाप सूचना विभाग का यह हाल : अवैध बालू खनन को बना ढाल, हुआ मालामाल !
This is the condition of Bap Re Bap Information Department: Illegal sand mining became a shield, became rich

सूचना विभाग पर कथित आरोप यह है कि विभाग नें बालू माफियाओं को यह कहकर बरगला रखा है कि उनके स्तर से उन अखबारों की कतरन जिनमे अवैध खनन की खबरे हैं, संबंधित विभागों को कार्यवाई के लिये नहीं भेजी जायेगी ! इसके एवज में खदान संचालकों से प्रति माह धन उगाही की जाती हैं !

बाप रे बाप सूचना विभाग का यह हाल : अवैध बालू खनन को बना ढाल, हुआ मालामाल !
This is the condition of Bap Re Bap Information Department: Illegal sand mining became a shield, became rich

दर असल सूचना विभाग का एक मूल कार्य यह हैं कि जिन विभागों की गड़बड़ियां समाचार पत्रों में प्रकाशित हो, उनकी कतरन वह नोटिंग के साथ डीएम के पास भेजें और डीएम उस आधार पर संबंधित से सवाल-जवाब करें। लेकिन अब तो लगभग दो दशकों से सूचना विभाग अपने इन दायित्वों से मुंह मोड़े हैं। प्रशासनिक अधिकारी भी सूचना विभाग की इस लापरवाही की अनदेखी किए हैं !

खैर समझने की बात यह हैं कि लगभग सभी अखबार प्रशानिक अधिकारियों के पास संबंधित समाचार संचालक संस्था द्वारा स्वंय ही भेजे जाते हैं। अधिकारी पढ़ते हैं, भले ही कार्यवाई न करें !

तो फिर इसी प्रशासनिक लापरवाही का फायदा सूचना विभाग उठाकर बालू खदान संचालकों को बेवकूफ बना धन उगाही कर रहा हैं ! वाह भाई वाह ! यह भ्रष्टचार की उलट बांसुरी का कैसा “सुर-ताल” !

बाप रे बाप सूचना विभाग का यह हाल : अवैध बालू खनन को बना ढाल, हुआ मालामाल !
This is the condition of Bap Re Bap Information Department: Illegal sand mining became a shield, became rich

हालांकि अपर सूचना अधिकारी कुमारी शारदा इन आरोपों को अफवाह बताती हैं। फिर भी सोचनीय यह हैं कि धुआं तो तभी उठता है जब “आग” सुलगती है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

भाजपा प्रदेश मंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने प्रकाश गुप्ता को बनाया भुर्जी महासभा का युवा जिला अध्यक्ष

City News Uttar Pradesh

बसपा का शंखनाद: चुनावी रणनीति पर हुआ मंथन, ‘जागो प्यारे जागो’ का फूंका ‘बिगुल’

City News Uttar Pradesh

महोबा : पकड़ी गई नकली गुटखा फैक्ट्री, पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार और 10 लाख का माल हुआ बरामद …

सपा से शिवशंकर को लोकसभा प्रत्याशी बनाने से भाजपा सांसद आर.के पटेल की नींद उड़ी ?

City News Uttar Pradesh

जनपद के किसानों के ‘सम्मान’ में लगा “ब्रेकर” : 95 हजार रह जायेगे “हाथ मलकर”

बुंदेलखंड के सात जिलों में गाय आधारित प्राकृतिक खेती होगी शुरू, 68 करोड़ होंगे खर्च : शाही

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़