29.2 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
महोबा : पकड़ी गई नकली गुटखा फैक्ट्री, पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार और 10 लाख का माल हुआ बरामद
उत्तर प्रदेश

महोबा : पकड़ी गई नकली गुटखा फैक्ट्री, पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार और 10 लाख का माल हुआ बरामद …

 

  • ( मंडल ब्यूरों- विनोद मिश्रा )

महोबा। खाद्य सुरक्षा अधिकारी की सूचना पर पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीमों ने खन्ना थाना क्षेत्र के तिंदुही में दबिश देकर नकली गुटखा फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर करीब 10 लाख का माल बरामद किया। मौके से भारी मात्रा में सामग्री बरामद करने के साथ ही तीन आरोपितों को भी गिरफ्तार किया गया है।


एसपी सुधा सिंह ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी सनोज कुमार ने सूचना दी कि ग्राम तिंदुही थाना खन्ना में अवैध गुटखा बनाने की फैक्ट्री चल रही है। इस पर एसएचओ खन्ना शिवआसरे प्रजापति, एसओजी प्रभारी राहुल परमार, एसआइ राजबहादुर सिंह व खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने टीम के साथ मौके पर दबिश दी।

महोबा : पकड़ी गई नकली गुटखा फैक्ट्री, पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार और 10 लाख का माल हुआ बरामद

यहां से हीरालाल गुप्ता निवासी ग्राम तिंदुही, लवलेश गुप्ता निवासी मो. संतकबीर नगर भरुआ सुमेरपुर हमीरपुर, अंकित गुप्ता निवासी मो. कबीर नगर तिंदवारी बांदा को गुटखा बनाने वाली मशीन, 10 बोरी व दो बोरियों में निर्मित गुटखा, पांच बोरियों में निर्मित एक ब्रांड नेम का गुटखा, तीन अलग अलग झाल में 110 किग्रा तंबाकू, एक लोडर आदि के साथ पकड़ा गया।

पुलिस के मुताबिक करीब 10 लाख रुपये का माल बरामद किया गया है। आरोपियों के साथ ही जांच में प्रकाश में आए सोमनाथ गुप्ता पुत्र छोटेलाल गुप्ता निवासी ग्राम इचौली मौदहा हमीरपुर के विरुद्ध भी मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस उसकी भी तलाश कर रही है। सभी गिरफ्तार आरोपितों को जेल भेजा गया है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जेल अधीक्षक के बाद भाजपा नेता को निपटा देनें की मिली धमकी : पुलिस जांच शुरू

City News Uttar Pradesh

कांग्रेस जनों नें विश्व की चर्चित लौह महिला इंदिरा को किया याद, बखानी गई नीतियां

City News Uttar Pradesh

कोर्ट की अवमानना, कोरोना काल की फीस स्कूल नहीं कर रहे वापस : मुख्य मंत्री से शिकायत

निकाय चुनाव : भाजपा में प्रत्याशी चयन अंतिम दौर में पहुंचा

City News Uttar Pradesh

जज्बा तेरा जज्बा: बिना किसी उपकरण, बिजली के गांव में बना दिया कोल्ड स्टोरेज

City News Uttar Pradesh

सुनील पटेल का ‘जातीय दांव’ पड़ा उल्टा: संगठन के सवालों में ‘फंसे’ अध्यक्ष !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़