- विनोद मिश्रा
बांदा। रहम करो सरकार खाद्य वस्तुओं जीएसटी जान मार डालेगी? जनता की जेबें और पेट कंगाल हो जायेगे ? खाद्य वस्तुओं पर कल 18 जुलाई से पांच फीसदी जीएसटी लागू हो जाऐगा। इसका यहां व्यापारी इसी तर्क के आधार पर विरोध कर रहें हैं। गल्ला व्यापार मंडल ऐसा भड़का हैं कि शनिवार को मंडी गेट पर ताला डाल प्रदर्शन प्रदर्शन कर डाला। हड़ताल जिंदाबाद कर दिया।

जिले की सात मंडियों में करीब 10 करोड़ से अधिक का कारोबार प्रभावित हो गया । सरकार को 15 लाख से अधिक के राजस्व का नुकसान बताया जाता है। व्यापारियों की माने तो बांदा शहर की गल्ला मंडी में प्रति दिन करीब चार करोड़ का कारोबार होता है। इसके अलावा अतर्रा में दो करोड़, नरैनी, बिसंडा, बबेरू, तिंदवारी, मटौध में एक करोड़ का व्यापार होता है। कारोबार बंद रहने से व्यापारियों को नुकसान तो उठाना पड़ा ही, सरकार को भी लाखों के चपत लग गई।

हमने कई व्यापारियों से बात की। iउद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश सर्राफ, प्रदेश संयुक्त महामंत्री चारु चंद्र खरे, गल्ला व्यापार मंडल के अध्यक्ष विष्णु गुप्ता, महामंत्री राजकुमार, नकुल सिंह पप्पू, हरिबाबू आदि खाद्य वस्तुओं पर सोमवार से लगने जा रही जीएसटी पर सरकार के निर्णय पर काले नाग की भांति फुँफकार से उठते हैं।

इनका कहना है कि सरकार का खाद्य वस्तुओं में पांच फीसदी जीएसटी लगाने का निर्णय गलत है। मध्यम और निम्न वर्ग के करोड़ों लोगों सहित सेवा प्रदाता के साथ कुठाराघात है। इसका सीधा असर महंगाई पर पड़ेगा। खाद्य वस्तुओं में जीएसटी का लगाया जाना जनता व व्यापारियों के हित में नहीं है। महंगाई से लोग कराह उठेंगे। जनता के हित में जीएसटी का प्रस्ताव वापस लिया जाए। अन्यथा उनका विरोध निरंतरता पर रहेगा।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
