27.6 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
विधायक प्रकाश ने केंद्रीय बजट को बताया ऐतिहासिक: कहा- यह हर वर्ग के लिए "लाभकारी"
उत्तर प्रदेश

विधायक प्रकाश ने केंद्रीय बजट को बताया ऐतिहासिक: कहा- यह हर वर्ग के लिए “लाभकारी”

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने केंद्रीय बजट 2025-26 को ऐतिहासिक और विकासोन्मुखी बजट करार दिया। उन्होंने इस बजट को देश के गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं के लिए एक उम्मीद की किरण बताया और कहा कि यह बजट सरकार की गरीब कल्याण, रोजगार, महिला सशक्तिकरण और कृषि के विकास को लेकर गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। विधायक दिवेदी ने कहा कि केंद्रीय बजट का उद्देश्य कृषि क्षेत्र में विकास और उत्पादकता को गति देना है।

विधायक प्रकाश ने केंद्रीय बजट को बताया ऐतिहासिक: कहा- यह हर वर्ग के लिए "लाभकारी"

साथ ही, गांवों और गरीबों की संपन्नता बढ़ाने, आयकर में छूट देने, मेक इन इंडिया को बढ़ावा देने, और महिलाओं को उद्यमशील बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। बजट में एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग) और नवाचार को भी बढ़ावा दिया गया है। इसके अलावा, उत्तम स्वास्थ्य सेवाओं और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के लिए भी बजट में विशेष प्रावधान किए गए हैं। विधायक दिवेदी ने कहा कि इस बजट में कृषि क्षेत्र को प्राथमिकता दी गई है, जो देश की विकास यात्रा में महत्वपूर्ण योगदान देगा। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने कृषि उत्पादकता को बढ़ाने के लिए कई योजनाओं का ऐलान किया है, जिससे किसानों की आय में वृद्धि होगी।

विधायक प्रकाश ने केंद्रीय बजट को बताया ऐतिहासिक: कहा- यह हर वर्ग के लिए "लाभकारी"

युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों की घोषणा पर विधायक ने खुशी जाहिर की और कहा कि इस बजट में युवाओं को अधिक अवसर मिलेंगे, जिससे बेरोजगारी की समस्या में कमी आएगी। उन्होंने यह भी कहा कि इस बजट में विशेष तौर पर महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएँ बनाई गई हैं, जो महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में मदद करेंगी। अंत में, विधायक दिवेदी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह बजट न केवल देश की आर्थिक स्थिति को सुधारने में मदद करेगा, बल्कि यह समाज के हर वर्ग को राहत देने वाला साबित होगा।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी में पुलिस कर्मियों की छुट्टी पर लगी रोक: विशेष परिस्थितियों में ही मिलेगा अवकाश, डीजीपी ने जारी क‍िया आदेश

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश नें अपनी लोकप्रियता की नरैनी के गांवों में बिखेरी सम्मोहनी

City News Uttar Pradesh

बांदा: जसपुरा में 4 करोड़ 96 लाख से बनेगा मिनी स्टेडियम…

City News Uttar Pradesh

बांदा : रहस्यमयी तरीके से फाइनेंस कंपनी कर्मी की जलकर मौत, केरोसिन की गंध आने पर कमरे में किया था प्रवेश …

City News Uttar Pradesh

यूपी “साथी संस्था” की बंद होगी फंडिंग ? मुद्दा हो रोजाना तेजी से हो रहा है गर्म

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट में मंदाकिनी ने ‘याद’ दिलाया अपना भूला रास्ता ? अपनी ‘कैद’ के खिलाफ ‘ढाया’ प्रलय !

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़