City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda- पति ने पत्नी के अवैध संबंधों को लेकर पत्नी की गर्दन काटी, पत्नी का सर लेकर पति पहुंचा कोतवाली…

 

  • रिपोर्ट – रबाब खान 

बांदा – बांदा जनपद के बबेरू कस्बे में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब एक व्यक्ति हाथ में महिला का कटा सर लेकर कोतवाली पहुंच गया। यह नजारा देखकर पुलिस वाले भी दहशत में पहुंच गए। फिलहाल युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। और जांच की जा रही है।

घटना बबेरू थाना क्षेत्र के अतर्रा रोड की है। जहां रहने वाला किन्नर यादव आज अपनी पत्नी विमला उम्र 35 वर्ष का कटा हुआ सिर लेकर बबेरू कोतवाली पहुंच गया। यह नजारा पूरे कस्बे ने देखा और कोतवाली पुलिस ने भी जब देखा तो पुलिस वाले चौक गए। कोतवाली पहुंचे किन्नर यादव ने बताया कि उसकी पत्नी का अवैध संबंध बगल में रहने वाले रवि उर्फ बंटा से चल रहा था। उसने कई बार मना भी किया था। फिर भी जब नहीं मानी तो उसने पत्नी का सर काट दिया है। वही पड़ोसियों का कहना है कि आज सुबह पति-पत्नी में विवाद हुआ और पति किन्नर यादव फरसा लेकर पहले प्रेमी रवि पर वार किया जिससे बंटा घायल हो गया, पत्नी ने जब बचाव किया तो उसने पत्नी विमला के पैर में फरसा मारा। और फिर गर्दन काट लिया। यह नजारा देखकर आस-पड़ोस व रिश्तेदार दहशत में आ गए। और अपनी जान बचाने के लिए यहां वहां छुप गए। और किन्नर यादव पत्नी बिमला का सिर लेकर सीधे कोतवाली पहुंच गया। इस घटना से पूरे बबेरू कस्बे में सनसनी फैल गई हैं।


इधर घटना के बारे में अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि आज सवेरे एक युवक अपनी पत्नी का कटा हुआ सिर लेकर बबेरू थाने पहुंचा पूछताछ पर उसने बताया कि उसकी पत्नी के अवैध संबंध पड़ोसी रविकांत से थे बार-बार मना करने के बावजूद वह प्रेमी से मिलती थी जिससे आज मैंने उसकी हत्या कर दी।अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हत्यारे ने प्रेमी रवि कांत को भी फरसा मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है, जिसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी : बाहुबली माफिया अतीक की सवा अरब से ज्यादा की संपत्ति कुर्क, गैंगरस्टर एक्ट में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

City News Uttar Pradesh

चोरी के आरोप में नाबालिक को बिजली के पोल से बांध किया प्रताड़ित जांच के आदेश

चित्रकूट में सड़क नहीं बनने से गुस्साएं लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग किया जाम, प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी

City News Uttar Pradesh

यूपी से लेकर एमपी तक आजम खान के 30 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी: आजम बोले – मैं तो फकीर आदमी, मेरे यहां क्या मिलेगा

City News Uttar Pradesh

डीएम आनंद के निर्देश : छाबी तालाब के पानी की जांच, मछलियों पर क्यों आई आंच ? …

“मुफ्त का चंदन घिस मेरे नन्दन” 15 तक, अब लगेगे दाम ! …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़