24.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda- प्रशासन से पंगा भारी! सपा पूर्व अध्यक्ष का तोड़ा गया शापिंग माल ….

 

  • रिपोर्ट – रबाब खान

बांदा। प्रशासन और पुलिस से विवाद लेना सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष को महंगा साबित हुआ। विकास प्राधिकरण ने करीब तीन वर्ष पूर्व जारी नोटिस पर अब सपा नेता के शानदार भवन को नियमों अनुपालन न करने के आरोप में सील कर दिया।
इतना ही नहीं आगे बनाए गए फुटपाथ आदि को जेसीबी से ध्वस्त करा दिया। इसके अतिरिक्त आसपास चिल्ला रोड पर अन्य अतिक्रमण भी ढहाए गए। प्राधिकरण के प्रभारी सचिव-सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र सिंह प्राधिकरण के सहायक और अवर अभियंताओं के साथ चिल्ला रोड पर सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बीपी यादव की पत्नी रामप्यारी यादव के नाम से बने भवन पर पहुंचे।


इसमें कई वर्षों से शॉपिंग मॉल चल रहा है। प्राधिकरण के दस्ते के साथ पुलिस उपाधीक्षक आलोक मिश्रा और कोतवाली प्रभारी दिनेश सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स भी था। इस दस्ते ने शापिंग माल भवन के आगे फुटपाथ पर किए गए पक्के निर्माण और स्ट्रक्चर को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। साथ ही मॉल को सील कर दिया। प्राधिकरण सचिव द्वारा जारी सूचना में कहा गया कि रामप्यारी यादव ने होटल निर्माण के लिए मानचित्र पास कराया था। बेसमेंट में पार्किंग की व्यवस्था नहीं की। 18 नवंबर 2017 को प्राधिकरण ने नोटिस जारी कर वाद दर्ज किया था। यह अभी विचाराधीन है। सचिव ने कहा कि स्वीकृत मानचित्र के अनुसार भूतल पर रेस्टोरेंट, प्रथम तल पर कॉन्फ्रेंस हाल और द्वितीय दल पर वेंक्वेट हाल होना चाहिए। यही स्वीकृत है, लेकिन स्वीकृत भू उपयोग के विरुद्ध शॉपिंग माल विशाल मेगा मार्ट के रूप में प्रयोग किया जा रहा है।


गौरतलब है कि 21 सितंबर को सपा के प्रदर्शन में पूर्व जिलाध्यक्ष बीपी यादव प्रशासन और पुलिस से भिड़ गए थे। पुलिस की पिटाई से घायल होकर अस्पताल पहुंच गए थे। प्रशासन ने सपा नेता की बिल्डिंग में कार्रवाई के बाद उसी रोड पर महाराणा प्रताप चौक से इंदिरा नगर तक अतिक्रमण हटाए। सेंट जार्ज चर्च का गेट भी धराशाई किया। उधर, अन्य दुकानें और गुमटियां भी जेसीबी से तुड़वा दी गईं।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

भाजपा की मीडिया कार्यशाला : पढ़ाया गया पार्टी का इतिहास …

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश नें दंगल को किया मंगल मय: बोले चुनावी दंगल में भी भाजपा को विजयी बनायें

City News Uttar Pradesh

दबंगों का शादी वाले घर में तांडव: दुल्हन के परिवार पर बरसाए पत्थर, पुलिस जांच में जुटी

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील नें अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र का किया लोकार्पण: स्वच्छता का दिया संदेश

City News Uttar Pradesh

अव्यवस्था की गंदी तस्वीर आई सामने : विधायक को निरीक्षण में चिकित्सक मिले नदारद, स्वीपर की नहीं है तैनाती

शौहर ने मोबाइल से दे दिया तीन तलाक, पत्नी ने उत्पीड़न और दहेज प्रताड़ना की दर्ज कराई रिपोर्ट

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़